बिहार के वैशाली में नाव पलटी, 15 की मौत:20 युवक और बच्चे सवार थे; मृतकों की उम्र 6 से 18 साल के बीच

बिहार के वैशाली में नाव पलटी, 15 की मौत:20 युवक और बच्चे सवार थे; मृतकों की उम्र 6 से 18 साल के बीच

बिहार के वैशाली में नाव पलटी, 15 की मौत:20 युवक और बच्चे सवार थे; मृतकों की उम्र 6 से 18 साल के बीच


वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलट गई। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है। सभी की उम्र 10 से 18 साल बताई जा रही है। छोटी नाव से करीब 20 लोग सवार होकर दावत में जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। मृतकों में पिंकी कुमारी (13), अंकिता कुमारी (6), सुनीता कुमारी, आर्यन कुमार, अलीशा कुमारी (18), सिकी कुमारी, भोणू कुमारी और मीरा कुमारी शामिल हैं। बाकी शवों की पहचान की जा रही है। हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें… छोटी नाव पर सवार होकर दावत में जा रहे थे स्थानीय लोगों ने बताया कि रामपुर श्यामचंद पंचायत के भगतान टोला के माता महारानी स्थान के पास सिंघेश्वर राय के यहां दावत थी। छोटी नाव पर करीब 20 लोग इसमें जा रहे थे। हादसे में जान गंवाने वालों में लड़कियां ज्यादा हैं। एसडीआरएफ टीम रेस्क्यू के लिए पहुंच गई हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इस इलाके से विधायक हैं। उन्होंने ने X पर पोस्ट करके हादसे पर दुख जताया है। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख का मुआवजा सीएम सम्राट चौधरी ने नाव हादसे को अत्यंत दुखद और हृदयविदारक बताया है। उन्होंने कहा, “इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें। राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की मुआवजा राशि दी जाएगी। प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य तेजी से पूरा करने और घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।”

Source link
#बहर #क #वशल #म #नव #पलट #क #मत20 #यवक #और #बचच #सवर #थ #मतक #क #उमर #स #सल #क #बच

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *