बिहार होम गार्ड भर्ती:कंपनी कमांडर बनने का मौका, ग्रेजुएट्स कर सकते हैं आवेदन; कितने साल का अनुभव अनिवार्य? – Bihar Home Guard Recruitment 2026: 65 Company Commander Posts, Apply From September 10
“_id”:”6aa258304ce6ea7576086349″,”slug”:”bihar-home-guard-recruitment-2026-65-company-commander-posts-apply-from-september-10-2026-09-10″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बिहार होम गार्ड भर्ती: कंपनी कमांडर बनने का मौका, ग्रेजुएट्स कर सकते हैं आवेदन; कितने साल का अनुभव अनिवार्य?”,”category”:”title”:”Government Jobs”,”title_hn”:”सरकारी नौकरियां”,”slug”:”government-jobs”
बिहार होम गार्ड में कंपनी कमांडर के 65 पदों पर भर्ती का मौका है। बीपीएसएससी ने भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। पात्र उम्मीदवार नीचे दी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बिहार होम गार्ड में कंपनी कमांडर के 65 पदों पर भर्ती – फोटो : AI
विस्तार
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार होम गार्ड में कंपनी कमांडर के 65 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। यह भर्ती केवल सेवारत होम गार्ड के लिए है। योग्य उम्मीदवार 10 सितंबर से 10 अक्तूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर होगा। आवेदन BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in के होम गार्ड सेक्शन से किया जा सकेगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
उम्मीदवार का बिहार होम गार्ड वाहिनी में नामांकित और प्रशिक्षित होना जरूरी है। उम्मीदवार ने होम गार्ड संगठन में कम से कम 5 साल की सेवा पूरी की हो। आवेदन की अंतिम तिथि तक उम्मीदवार की कम से कम 10 साल की सेवा बाकी होनी चाहिए। उम्मीदवार ने 1 अगस्त 2026 तक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त समकक्ष परीक्षा पास की हो।