बीएसईबी:बिहार एसटीईटी के लिए बंद होने वाली है आवेदन विंडो, कौन और कब तक भर सकता है फॉर्म? जानें सबकुछ – Bihar Stet 2026: Application Window Closing Soon, Check Eligibility And Last Date
“_id”:”6aa53ded2ed0ba30bc0104b8″,”slug”:”bihar-stet-2026-application-window-closing-soon-check-eligibility-and-last-date-2026-09-12″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बीएसईबी: बिहार एसटीईटी के लिए बंद होने वाली है आवेदन विंडो, कौन और कब तक भर सकता है फॉर्म? जानें सबकुछ”,”category”:”title”:”Education”,”title_hn”:”शिक्षा”,”slug”:”education”
बिहार एसटीईटी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द समाप्त होने वाली है। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे पात्र उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन कर लें। आवेदन करने से पहले योग्यता और जरूरी शर्तें जरूर जांच लें।
बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 – फोटो : AI
विस्तार
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी बिहार एसटीईटी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द समाप्त होने वाली है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवार और बिहार शिक्षक भर्ती (BPSC TRE 4) की तैयारी में जुटे अभ्यर्थी अंतिम तारीख से पहले एसटीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर लें।
क्या है आवेदन के लिए पात्रता?
पेपर 1 – माध्यमिक शिक्षक: संबंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक डिग्री और बीएड पास होना चाहिए। संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री और बीएड पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। स्नातक या स्नातकोत्तर में कम से कम 45% अंक और बीएड की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं। चार वर्षीय बीए-बीएड या बीएससी-बीएड कोर्स पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
पेपर 2 सीनियर सेकेंडरी शिक्षक: संबंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ मास्टर डिग्री और बीएड पास होना चाहिए। बीए-बीएड या बीएससी-बीएड की योग्यता वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं। मास्टर डिग्री में कम से कम 45% अंक और बीएड की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। मास्टर डिग्री में 55% अंक और तीन वर्षीय बीएड/एमएड कोर्स की योग्यता वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं।