बीजेपी महिला सांसद राष्ट्रपति से मिलेंगी:JNU से बर्खास्त कांग्रेस सांसद के मामले पर दखल की मांग; 11 छात्राओं से यौन उत्पीड़न का आरोप

बीजेपी महिला सांसद राष्ट्रपति से मिलेंगी:JNU से बर्खास्त कांग्रेस सांसद के मामले पर दखल की मांग; 11 छात्राओं से यौन उत्पीड़न का आरोप

बीजेपी महिला सांसद राष्ट्रपति से मिलेंगी:JNU से बर्खास्त कांग्रेस सांसद के मामले पर दखल की मांग; 11 छात्राओं से यौन उत्पीड़न का आरोप


बीजेपी की महिला सांसदों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेगा। प्रतिनिधिमंडल जेएनयू के प्रोफेसर पद से हटाए गए कांग्रेस सांसद आंगोमचा बिमोल आकोइजाम का मुद्दा उठाएगा। बीजेपी के मुताबिक, सांसद डी. पुरंदेश्वरी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी। इसमें बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी, दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज और अन्य नेता शामिल होंगे। राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात मंगलवार दोपहर राष्ट्रपति भवन में तय है। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) ने प्रोफेसर और इनर मणिपुर से कांग्रेस लोकसभा सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजाम को शुक्रवार को बर्खास्त कर दिया था। यूनिवर्सिटी ने उन्हें 11 छात्राओं के यौन उत्पीड़न का दोषी पाया। बर्खास्तगी तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। यह कार्रवाई यूनिवर्सिटी की इंटरनल कमेटी (IC) की जांच के निष्कर्षों के आधार पर की गई। 2023 में मणिपुर हिंसा के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में वे कांग्रेस पार्टी के टिकट पर ‘इनर मणिपुर’ सीट से लड़े और भाजपा उम्मीदवार को 1 लाख से ज्यादा वोटों से हराकर सांसद चुने गए। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन यह मुलाकात सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर हुए बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के एक दिन बाद हो रही है। बीजेपी महिला मोर्चा ने हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर भी प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस से इनर मणिपुर के सांसद आंगोमचा बिमोल आकोइजाम को पार्टी से निकालने की मांग की थी। दिल्ली के प्रदर्शन में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, कई महिला सांसद और बीजेपी कार्यकर्ता शामिल हुए थे। वाइस चांसलर से शिकायत की अकोइजाम को हटाने की कार्रवाई से पहले दिल्ली कमीशन फॉर विमेन (DCW) ने मामले पर JNU प्रशासन से रिपोर्ट मांगी थी। आयोग ने 11 छात्राओं के आरोपों पर सितंबर में यह रिपोर्ट मांगी थी। छात्राओं ने आरोप लगाया था कि उन्होंने मई 2026 में JNU की वाइस चांसलर संतिश्री धुलिपुड़ी पंडित को प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत दी थी। छात्राओं का आरोप था कि उस समय उनकी शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं की गई। गुप्ता ने यूनिवर्सिटी प्रशासन से तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा था। 2023 मे मणिपुर हिंसा के बाद सक्रिय अंगोम बिमोल अकोइजाम जेएनयू (JNU) के प्रोफेसर और सामाजिक कार्यकर्ता रहे हैं। वे मणिपुर के रहने वाले हैं और राज्य के सामाजिक व मानवाधिकार मुद्दों पर लंबे समय से मुखर आवाज रहे हैं। 2023 में मणिपुर हिंसा के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा। बिमोल की सांसदी पर फिलहाल कोई खतरा नहीं है, क्योंकि कानून के मुताबिक सांसदी तभी रद्द होती है जब किसी आपराधिक मामले में अदालत कम से कम 2 साल की जेल की सजा सुनाए। संसद में वे मणिपुर में शांति बहाली, पीड़ितों के पुनर्वास और पूर्वोत्तर के अधिकारों पर अपने तीखे व प्रभावशाली भाषणों के लिए जाने जाते हैं। JNU में छेड़छाड़ पिछली घटनाएं मार्च 2024: 19 साल की छात्रा के साथ कैंपस के पास छेड़छाड़ हुई, जिसके बाद भारी विरोध हुआ। अक्टूबर 2024: फ्रेशर्स पार्टी के दौरान हुई घटना को लेकर 47 छात्राओं ने मिलकर सामूहिक शिकायत दर्ज कराई। शिकायतों का रिकॉर्ड 2017 से 2024 तक: आंतरिक शिकायत समिति (ICC) बनने के बाद कुल 151 शिकायतें आईं। 2015-16: एक ही साल में रिकॉर्ड 39 मामले दर्ज हुए थे। हाल के वर्ष: 2022-23 और 2023-24 में हर साल 30-30 शिकायतें सामने आईं। ———————————- ये खबर भी पढ़ें… प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में पोर्न वीडियो मिले:जेल से जब्त हुआ था; पूर्व PM का पोता रेप केस में उम्रकैद काट रहा बेंगलुरु की जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में कई पोर्न वीडियो और पेन ड्राइव में वेब सीरीज मिली हैं। शनिवार को फोन और अन्य डिवाइस की फोरेंसिक जांच में इसका पता चला। पूरी खबर पढ़ें…

Source link
#बजप #महल #ससद #रषटरपत #स #मलगJNU #स #बरखसत #कगरस #ससद #क #ममल #पर #दखल #क #मग #छतरओ #स #यन #उतपडन #क #आरप

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *