
Salim Khan Spotted at Arbaaz Khan's Residence: बॉलीवुड के सबसे चर्चित 'खान खानदान' में इन दिनों जश्न का माहौल है. मौका है अरबाज खान और शूरा खान की लाडली बेटी 'सिपारा' के पहले जन्मदिन का. 5 अक्टूबर को नन्ही परी के एक साल के होने पर पूरा खान परिवार मुंबई में अरबाज के घर उमड़ पड़ा. भतीजी की पार्टी में 'दबंग' चाचा सलमान खान के स्वैग से लेकर, लंबे समय बाद पब्लिक में नजर आए दादा सलीम खान तक – सिपारा की इस बर्थडे पार्टी ने पूरी महफिल लूट ली.
इस ग्रैंड लेकिन क्लोज-निट फैमिली गैदरिंग की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. खास बात यह रही कि लंबे समय बाद सलीम खान की ऐसी सार्वजनिक मौजूदगी देखने को मिली.
पोती के जन्मदिन पर पहुंचे सलीम खान
सिपारा की बर्थडे पार्टी में उनके दादा और मशहूर स्क्रीनराइटर सलीम खान भी पहुंचे. वह पत्नी सलमा खान के साथ कार में नजर आए. इसके बाद जब वह वापस लौटे तो सोहेल खान उन्हें संभालते हुए कार तक लेकर जाते दिखाई दिए. उनके साथ हेलेन भी मौजूद थीं.
<a href="
Dharti pe Maa-Baap ka roop hi toh Vidhaata ki asli pehchaan hai… 💯 Parents are the purest, most divine gift from above! 🙌 Salim Sir along with wives visiting Arbaaz’s lil one’s b’day event is the best thing on internet today..🥺❣️ #SalmanKhan #ParentsAreGod https://t.co/Vu8Rcd2gTK
— Nav Kandola (@SalmaniacNav) October 5, 2026
“>
सलीम खान की इस मौजूदगी ने सभी का ध्यान खींचा, क्योंकि पिछले कुछ समय से वह सार्वजनिक कार्यक्रमों से काफी दूर नजर आ रहे थे. तस्वीरों और वीडियो में वह काफी बीमार लग रहे थे.
सलमान खान का दिखा खास अंदाज
भतीजी सिपारा के पहले जन्मदिन में चाचा सलमान खान भी पूरे स्वैग के साथ पहुंचे. एक्टर कैजुअल लुक में नजर आए. उन्होंने ब्लैक फुल-स्लीव टी-शर्ट, ब्लू डेनिम और ब्लैक सनग्लासेस पहना था. पार्टी में पहुंचने के दौरान सलमान ने पैपराजी के लिए कुछ देर पोज भी दिया.
उनके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.
ये भी पढ़ें: 'कमाल कर दिया पायलट जी…' हवा में 174 जानें बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार के मुरीद हुए सलमान खान
सोहेल, अर्पिता और परिवार के दूसरे सदस्य भी हुए शामिल
इस खास मौके पर सोहेल खान भी पहुंचे. वहीं सलमान और अरबाज की बहन अर्पिता खान शर्मा अपनी बेटी आयत के साथ पार्टी में शामिल हुईं. अरबाज के बड़े बेटे अरहान खान को भी इस पारिवारिक जश्न का हिस्सा बनते देखा गया. इसके अलावा खान परिवार के कई अन्य सदस्य भी सिपारा को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे.
एक साल की हुईं सिपारा
अरबाज खान और शूरा खान ने दिसंबर 2023 में शादी की थी. दोनों ने मुंबई में परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में निकाह किया था. शादी के करीब दो साल बाद 5 अक्टूबर 2025 को उनके घर बेटी का जन्म हुआ. बाद में कपल ने अपनी बेटी का नाम सिपारा खान बताया.
सिपारा अरबाज और शूरा की पहली संतान हैं. हालांकि अरबाज पहले से ही एक बेटे के पिता हैं. उनका बेटा अरहान खान पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा से है. अब सिपारा के पहले जन्मदिन पर पूरा परिवार एक साथ नजर आया तो खान परिवार की यह प्यारी फैमिली बॉन्डिंग भी चर्चा में आ गई.
ये भी पढ़ें: सलमान खान का बेटा या उनका बचपन? इस लड़के की तस्वीर देखते ही इंटरनेट बोला – 'यह तो भाईजान का कार्बन कॉपी है'
The post बीमारी के बाद पहली बार पब्लिक में दिखें सलीम खान, लड़खड़ाते कदमों को बेटे सोहेल ने यूं संभाला appeared first on Prabhat Khabar.


