बुरहानपुर एसपी ने ताजिया मार्गों और घाटों का किया निरीक्षण:  सुरक्षा इंतजामों का लिया जायजा; जुलूसों पर सीसीटीवी और ड्रोन से रखी जाएगी नजर – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर एसपी ने ताजिया मार्गों और घाटों का किया निरीक्षण: सुरक्षा इंतजामों का लिया जायजा; जुलूसों पर सीसीटीवी और ड्रोन से रखी जाएगी नजर – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर एसपी ने ताजिया मार्गों और घाटों का किया निरीक्षण:  सुरक्षा इंतजामों का लिया जायजा; जुलूसों पर सीसीटीवी और ड्रोन से रखी जाएगी नजर – Burhanpur (MP) News


बुरहानपुर पुलिस ने मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देश पर जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा की जा रही है। पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, यातायात संचालन को सुचारू रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटा हुआ है। ताजिया चल समारोह मार्गों का लिया जायजा इसी क्रम में शुक्रवार शाम पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेण्डे ने मोहर्रम पर्व के दौरान निकलने वाले ताजिया चल समारोह मार्गों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विभिन्न मार्गों की स्थिति का अवलोकन करते हुए सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन और संवेदनशील स्थलों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन स्थानों को भी चिह्नित किया गया जहां भीड़ अधिक रहने की संभावना है, ताकि वहां अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए जा सकें। विसर्जन घाटों की व्यवस्थाओं की जांच अधिकारियों ने ताजिया विसर्जन के लिए निर्धारित घाटों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, पहुंच मार्ग, भीड़ नियंत्रण और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। मार्गों से बाधाएं हटाने के निर्देश निरीक्षण के दौरान संबंधित थाना प्रभारियों और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि ताजिया जुलूस मार्गों पर आने वाली सभी बाधाओं को समय रहते हटाया जाए। मार्गों को पूरी तरह सुगम और सुरक्षित बनाया जाए ताकि जुलूस के दौरान किसी प्रकार की रुकावट उत्पन्न न हो। इसके साथ ही पार्किंग व्यवस्था और यातायात डायवर्जन की योजना को भी अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए। सीसीटीवी कैमरों की स्थिति भी परखी ताजिया चल समारोह मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने कैमरों की कार्यक्षमता की जांच कर यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी कैमरे सुचारू रूप से काम करें और निगरानी व्यवस्था में कोई कमी न रहे। पुलिस का उद्देश्य जुलूस मार्गों पर हर गतिविधि पर नजर रखना और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करना है। घाटों पर सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्था होगी मजबूत विसर्जन घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सुरक्षा घेरा बनाने, गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, आपातकालीन सहायता दल तैनात करने और मेडिकल सहायता की व्यवस्था रखने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए। प्रशासन का प्रयास है कि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल राहत और सहायता उपलब्ध कराई जा सके। संवेदनशील स्थानों पर रहेगा अतिरिक्त पुलिस बल पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने निर्देश दिए हैं कि मोहर्रम पर्व के दौरान जिले के सभी संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी अधिकारी लगातार निगरानी बनाए रखें। ड्रोन कैमरों से भी होगी निगरानी एसपी ने कहा कि ताजिया जुलूस मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी निगरानी की जाएगी। इससे भीड़ की गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी स्थिति में त्वरित निर्णय लेने में मदद मिलेगी। अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी विशेष नजर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि मोहर्रम पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, असामाजिक गतिविधि या कानून व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश करने वाले तत्वों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि किसी भी अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सुरक्षित और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पुलिस प्रतिबद्ध पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने कहा कि बुरहानपुर पुलिस मोहर्रम पर्व को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पर्व के दौरान सुरक्षा, यातायात और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि नागरिक निर्भय होकर धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकें। निरीक्षण के दौरान सीएसपी गौरव पाटिल, थाना प्रभारी कोतवाली नीता देयरवाल, थाना प्रभारी यातायात राजेश बारवाल, थाना प्रभारी गणपति नाका सुरेश महाले, थाना प्रभारी शिकारपुरा संदीप चौरसिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Source link
#बरहनपर #एसप #न #तजय #मरग #और #घट #क #कय #नरकषण #सरकष #इतजम #क #लय #जयज #जलस #पर #ससटव #और #डरन #स #रख #जएग #नजर #Burhanpur #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *