बुरहानपुर पुलिस में फेरबदल, दो थाना प्रभारी बदले:  एसपी ने जारी किए तबादला आदेश, 166 पुलिसकर्मियों को नई पदस्थापना मिली – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर एसपी आशुतोष बागरी ने जिले के पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। इन आदेशों के तहत, दो थाना प्रभारियों को बदला गया है, जबकि दो निरीक्षकों को रक्षित केंद्र से अलग-अलग थानों का प्रभार सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त, 32 आरक्षक और 132 उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक तथा कार्यवाहक प्रधान आरक्षकों को भी जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ किया गया है। एसपी ने गुरुवार देर शाम ये तबादला आदेश जारी किए। इनमें गणपति नाका थाना प्रभारी सुरेश महाले को नेपानगर भेजा गया है, जबकि नेपानगर थाना प्रभारी ज्ञानू जायसवाल को महिला थाना बुरहानपुर की जिम्मेदारी दी गई है। रक्षित केंद्र में पदस्थ निरीक्षक कमल सिंह पवार को गणपति नाका थाने का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, महिला थाना प्रभारी हरिसिंह रावत को रक्षित केंद्र स्थानांतरित किया गया है।
www.bhaskar.com
#बरहनपर #पलस #म #फरबदल #द #थन #परभर #बदल #एसप #न #जर #कए #तबदल #आदश #पलसकरमय #क #नई #पदसथपन #मल #Burhanpur #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *