बुरहानपुर में अब तक हुई 27.9 इंच बारिश:  कई इलाकों में जलभराव; अगले 2-3 दिन अच्छी बरसात का अलर्ट – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर में अब तक हुई 27.9 इंच बारिश: कई इलाकों में जलभराव; अगले 2-3 दिन अच्छी बरसात का अलर्ट – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर में अब तक हुई 27.9 इंच बारिश:  कई इलाकों में जलभराव; अगले 2-3 दिन अच्छी बरसात का अलर्ट – Burhanpur (MP) News


बुरहानपुर जिले में सोमवार को मौसम का मिजाज बदल गया और बारिश शुरू हो गई। बुरहानपुर शहर के साथ नेपानगर में भी दोपहर के समय तेज बारिश हुई। दोनों जगह करीब आधे घंटे तक कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होती रही। बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया, जबकि इससे पहले उमस और गर्मी महसूस हो रही थी। सोमवार की बारिश के साथ जिले में 1 जून से अब तक कुल 709.0 मिमी यानी करीब 27.9 इंच बारिश दर्ज हो चुकी है। दोपहर एक बजे शुरू हुई बारिश रविवार को नेपानगर, डाभियाखेड़ा और निंबोला समेत कई क्षेत्रों में बारिश हुई थी, जबकि बुरहानपुर शहर सूखा रहा था। सोमवार को दोपहर करीब एक बजे बुरहानपुर में बारिश शुरू हुई, जो करीब आधे घंटे तक जारी रही। इस दौरान कभी तेज तो कभी हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद शहर के कुछ हिस्सों में पानी भी भर गया। सामान्य बारिश के करीब पहुंचा आंकड़ा मौसम विभाग के मुताबिक जिले में अगले दो से तीन दिनों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। जिले की सामान्य औसत बारिश 823.6 मिमी निर्धारित है। इसके मुकाबले अब तक 709.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। नेपानगर में सबसे ज्यादा बारिश तहसीलवार आंकड़ों के अनुसार इस साल अब तक बुरहानपुर में 703.5 मिमी बारिश हुई है। नेपानगर में 896.5 मिमी, धुलकोट में 845.5 मिमी और खकनार में 390 मिमी बारिश दर्ज की गई है। नेपानगर तहसील में अब तक जिले की सामान्य औसत बारिश से अधिक बारिश हो चुकी है, जबकि खकनार में बारिश का आंकड़ा सबसे कम है।

Source link
#बरहनपर #म #अब #तक #हई #इच #बरश #कई #इलक #म #जलभरव #अगल #दन #अचछ #बरसत #क #अलरट #Burhanpur #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *