बुरहानपुर में वीर हिन्दू सेना ने फोड़ी दही हांडी:  20 फीट ऊंचा पिरामिड बनाकर 24 हजार का इनाम जीता, हनुमान व्यायामशाला दूसरे नंबर पर – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर में वीर हिन्दू सेना ने फोड़ी दही हांडी: 20 फीट ऊंचा पिरामिड बनाकर 24 हजार का इनाम जीता, हनुमान व्यायामशाला दूसरे नंबर पर – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर में वीर हिन्दू सेना ने फोड़ी दही हांडी:  20 फीट ऊंचा पिरामिड बनाकर 24 हजार का इनाम जीता, हनुमान व्यायामशाला दूसरे नंबर पर – Burhanpur (MP) News


बुरहानपुर के नेपानगर में जन्माष्टमी के मौके पर बुधवार रात दही हांडी स्पर्धा हुई। वीर हिंदू सेना बुरहानपुर की टीम ने 20 फीट से अधिक ऊंचा पिरामिड बनाकर दही हांडी फोड़ी। विजेता टीम को 24 हजार रुपए का पहला इनाम दिया गया। स्पर्धा में कुल दो टीमों ने हिस्सा लिया। हनुमान व्यायामशाला बुरहानपुर की टीम दूसरे स्थान पर रही, जिसे 11 हजार रुपए का नगद पुरस्कार मिला। क्रेन से लटकाई थी दही हांडी आयोजन बुधवार रात 11:30 बजे से रात 12 बजे तक चला। दही हांडी को क्रेन की मदद से ऊंचाई पर लटकाया गया था। इसे फोड़ने के लिए युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग भी स्पर्धा देखने के लिए पहुंचे। दो टीमों ने लिया हिस्सा स्पर्धा में वीर हिंदू सेना बुरहानपुर और हनुमान व्यायामशाला बुरहानपुर की टीम शामिल हुई। वीर हिंदू सेना ने सबसे ऊंचा पिरामिड बनाकर दही हांडी फोड़ी और पहला स्थान हासिल किया। हनुमान व्यायामशाला दूसरे स्थान पर रही। हर साल होता है आयोजन नेपानगर में हर साल गजेंद्र पाटिल मित्र मंडल की ओर से जन्माष्टमी पर दही हांडी स्पर्धा आयोजित की जाती है। आयोजकों के मुताबिक इस बार बुरहानपुर में भी दही हांडी स्पर्धा होने के कारण नेपानगर के आयोजन में सिर्फ दो टीमें ही शामिल हो पाईं। भाजपा नेताओं सहित कई लोग पहुंचे कार्यक्रम में भाजपा नेता गजेंद्र पाटिल, भाजपा मंडल अध्यक्ष निलेश महाजन, अमित वारूड़े, नेपानगर के पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय विजयवर्गीय, पूर्व नपा उपाध्यक्ष विजय यादव, पूर्व नपाध्यक्ष राजेश चौहान, पूर्व नपाध्यक्ष मधु चौहान, भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज महेश्वरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान, सांसद प्रतिनिधि सौजन्य तिवारी, व्यापारी रामकिशन अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष भारती विनोद पाटिल, समाजसेवी विनोद पाटिल, पुंडलिक महाजन, रमेश कैथवास, योगेश प्रजापति, सरोज मुहासे, छाया गुडगे, राहुल यादव, शंकर चौहान, प्रताप ठाकुर, मनीष प्रजापति और बद्रीनाथ सपकाले सहित कई लोग मौजूद रहे।

Source link
#बरहनपर #म #वर #हनद #सन #न #फड #दह #हड #फट #ऊच #परमड #बनकर #हजर #क #इनम #जत #हनमन #वययमशल #दसर #नबर #पर #Burhanpur #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *