बेल्जियम के पीएम का भारत दौरा:जानिए क्या रहेगा पूरा कार्यक्रम? द्विपक्षीय व्यापार के साथ रक्षा पर भी फोकस – Belgium Pm Bart De Wever Arrives In India For Three Day Visit Pm Modi Meeting Schedule

बेल्जियम के पीएम का भारत दौरा:जानिए क्या रहेगा पूरा कार्यक्रम? द्विपक्षीय व्यापार के साथ रक्षा पर भी फोकस – Belgium Pm Bart De Wever Arrives In India For Three Day Visit Pm Modi Meeting Schedule

बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर बेल्जियम के पीएम 2 से 4 सितंबर तक तीन दिवसीय दौरे पर भारत आए हैं। इस दौरे का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना और व्यापार, निवेश, रक्षा, प्रौद्योगिकी और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना है। 




भारतीय विदेश मंत्रालय ने बेल्जियम पीएम का स्वागत करते हुए सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा, ‘भारत में आपका स्वागत है। आधिकारिक दौरे पर आए बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर का नई दिल्ली में हार्दिक स्वागत है। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने उनका स्वागत किया। यह दौरा भारत-बेल्जियम की घनिष्ठ और बहुआयामी साझेदारी को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है।’

Source link
#बलजयम #क #पएम #क #भरत #दरजनए #कय #रहग #पर #करयकरम #दवपकषय #वयपर #क #सथ #रकष #पर #भ #फकस #Belgium #Bart #Wever #Arrives #India #Day #Visit #Modi #Meeting #Schedule

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *