![]()
इंदौर के लसूड़िया क्षेत्र में केनरा बैंक के वैध कब्जे वाली गिरवी संपत्ति में कथित रूप से ताला तोड़कर प्रवेश करने और सुरक्षा कर्मचारियों को धमकाने के मामले में पुलिस ने होटल संचालक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, मामला तलावली चांदा स्थित अंसल टाउनशिप के पाइन टॉवर के फ्लैट नंबर-403 से जुड़ा है। केनरा बैंक की ओर से महाप्रबंधक अतिंदर नाथ चक्रवर्ती द्वारा दी गई शिकायत के मुताबिक, उक्त फ्लैट बैंक के पास गिरवी रखा गया था। अपर कलेक्टर एवं अपर जिला दंडाधिकारी के आदेश तथा तहसीलदार द्वारा जारी कब्जा वारंट के आधार पर 22 जनवरी 2026 को संपत्ति का वैध कब्जा केनरा बैंक को सौंपा गया था। आरोप है कि उसी दिन रात करीब 9 बजे ऋणकर्ता पूजा पथिक, उनके पुत्र अरमान पथिक तथा सहयोगी सुधीर सिंह ने फ्लैट का ताला तोड़कर उसमें प्रवेश कर लिया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपियों ने मौके पर मौजूद सुरक्षा गार्डों के साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें धमकाया। पूजा पथिक ब्लू मून होटल की संचालक हैं, जबकि अरमान पथिक उनके पुत्र हैं। केनरा बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि यह कृत्य न्यायालय और प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना करते हुए संपत्ति पर अवैध कब्जा करने की मंशा से किया गया। बैंक का दावा है कि मामले को लेकर पूर्व में भी शिकायतें की गई थीं तथा उच्च न्यायालय से भी आवश्यक निर्देश प्राप्त हुए थे। पुलिस ने शिकायत और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर पूजा पथिक, अरमान पथिक और सुधीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
Source link
#बक #क #कबज #वल #फलट #क #तल #तडकर #घस #हटल #सचलक #पज #पथक #समत #तन #पर #एफआईआर #गरड #क #धमकन #क #आरप #Indore #News


