बैंक के सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट:  कॉलर पकड़ बाहर खींचकर लाया फिर पीटा, सीसीटीवी में कैद; गाड़ी हटाने को लेकर विवाद – Ratlam News

बैंक के सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट: कॉलर पकड़ बाहर खींचकर लाया फिर पीटा, सीसीटीवी में कैद; गाड़ी हटाने को लेकर विवाद – Ratlam News

बैंक के सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट:  कॉलर पकड़ बाहर खींचकर लाया फिर पीटा, सीसीटीवी में कैद; गाड़ी हटाने को लेकर विवाद – Ratlam News


रतलाम के स्टेशन रोड स्थित इंडसइंड बैंक में सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट का CCTV फुटेज सामने आया है। बैंक के सामने वाहन खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में एक कर्मचारी ने गार्ड को कॉलर पकड़कर बैंक से बाहर खींचा और मारपीट की। घायल गार्ड को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि अस्पताल पहुंची कर्मचारी की पत्नी ने गार्ड की बाइक पर पत्थर मारकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। बैंक से कॉलर पकड़कर बाहर खींचा घटना शनिवार दोपहर करीब 2:45 बजे की है। जानकारी के अनुसार, जवाहर नगर निवासी पीड़ित इंडसइंड बैंक में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में तैनात है। दोपहर में वह बैंक के अंदर ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान पास में स्थित जोकी शोरूम के कर्मचारी रामनाथ ने उसे गेट पर बुलाया और बैंक के सामने खड़ी गाड़ी हटाने को कहा। गार्ड ने जवाब दिया कि वह ग्राहक से कहकर गाड़ी हटवा देगा। इसके बाद वह वापस बैंक के अंदर चला गया। कुछ देर बाद रामनाथ बैंक के अंदर पहुंचा। गाड़ी खड़ी करने की बात पर गाली-गलौज करते हुए उसने गार्ड की शर्ट का कॉलर पकड़ा और उसे बाहर खींच लाया। इसके बाद मारपीट शुरू कर दी। बैंक कर्मचारियों और अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। मारपीट में गार्ड के सिर, जीभ और छाती पर चोटें आईं। अस्पताल में बाइक पर पत्थर मारकर तोड़ी घटना के बाद पीड़ित अपनी बाइक MP43 EE 0149 से इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचा। आरोप है कि वहां रामनाथ की पत्नी भी पहुंची और गार्ड की बाइक पर पत्थर मारकर उसे गिरा दिया। इससे बाइक की हेडलाइट, पेट्रोल टंकी और मडगार्ड क्षतिग्रस्त हो गए। बाइक पर पत्थर फेंकने का वीडियो भी सामने आया है। कर्मचारी और उसकी पत्नी के खिलाफ केस गार्ड की शिकायत पर स्टेशन रोड थाना पुलिस ने जोकी शोरूम के कर्मचारी रामनाथ और उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Source link
#बक #क #सकयरट #गरड #क #सथ #मरपट #कलर #पकड़ #बहर #खचकर #लय #फर #पट #ससटव #म #कद #गड़ #हटन #क #लकर #ववद #Ratlam #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *