बैठक से नदारद रहे भिंड डीईओ-एडीपीसी को नोटिस:  अपर संचालक के कड़े तेवर, बोले- अधिकारियों की मनमानी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं – Bhind News

बैठक से नदारद रहे भिंड डीईओ-एडीपीसी को नोटिस: अपर संचालक के कड़े तेवर, बोले- अधिकारियों की मनमानी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं – Bhind News

बैठक से नदारद रहे भिंड डीईओ-एडीपीसी को नोटिस:  अपर संचालक के कड़े तेवर, बोले- अधिकारियों की मनमानी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं – Bhind News
भिंड में स्कूलों में निर्माण और मरम्मत कार्यों में गड़बड़ी की शिकायतों के बीच शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में भिंड के अधिकारियों की गैरमौजूदगी भारी पड़ गई। अपर संचालक समग्र शिक्षा लोक शिक्षण मनीष वर्मा ने बैठक में अनुपस्थित रहने पर भिंड के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) आरडी मित्तल और सहायक जिला परियोजना समन्वयक (एडीपीसी) आकाश यादव के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को आयोजित संभागीय समीक्षा बैठक में समग्र शिक्षा अभियान, पीएमश्री और राज्य योजना के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों, मरम्मत और अनुरक्षण कार्यों की समीक्षा की जानी थी। बैठक में भिंड को छोड़कर सभी जिलों के डीईओ, एडीपीसी और एपीसी मौजूद रहे। भिंड के दोनों प्रमुख अधिकारियों की अनुपस्थिति पर अपर संचालक ने नाराजगी जताते हुए इसे कार्य के प्रति लापरवाही माना। तीन साल के निर्माण कार्यों का हिसाब मांग रहा विभाग
बैठक में पिछले तीन वर्षों में स्कूल भवन निर्माण, मरम्मत और लघु निर्माण कार्यों पर खर्च हुई राशि की समीक्षा की गई। सूत्रों के मुताबिक, कई जिलों में राशि के दुरुपयोग और अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई हैं। मामला विधानसभा तक पहुंचने के बाद विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। अपर संचालक मनीष वर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि कहीं भी राशि व्यय में गड़बड़ी या तकनीकी त्रुटि है तो उसे तत्काल सुधारा जाए। डीईओ स्तर पर जांच कराने और जरूरत पड़ने पर कलेक्टरों से भी सत्यापन कराने को कहा गया है। जर्जर स्कूल भवनों को लेकर भी सख्त निर्देश
बैठक में बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता जताई गई। अपर संचालक ने साफ कहा कि किसी भी स्कूल में जर्जर और खतरनाक भवनों में बच्चों को बैठाना स्वीकार नहीं होगा। यदि किसी स्कूल में बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पाया गया तो संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक आईटीएम ग्लोबल स्कूल के सभागार में आयोजित हुई। इसमें संयुक्त संचालक लोक शिक्षण अरविंद सिंह, ग्वालियर की प्रभारी डीईओ पुष्पा ढोडी सहित संभाग के विभिन्न जिलों के अधिकारी उपस्थित रहे।
www.bhaskar.com
#बठक #स #नदरद #रह #भड #डईओएडपस #क #नटस #अपर #सचलक #क #कड #तवर #बल #अधकरय #क #मनमन #बलकल #बरदशत #नह #Bhind #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *