बैतूल में प्रशासन ने जारी किया नो-ड्रोन आदेश:  12 घंटे प्रतिबंध, 18 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का दौरा, आदिवासी महासम्मेलन में होंगी शामिल – Betul News

बैतूल में प्रशासन ने जारी किया नो-ड्रोन आदेश: 12 घंटे प्रतिबंध, 18 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का दौरा, आदिवासी महासम्मेलन में होंगी शामिल – Betul News

बैतूल में प्रशासन ने जारी किया नो-ड्रोन आदेश:  12 घंटे प्रतिबंध, 18 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का दौरा, आदिवासी महासम्मेलन में होंगी शामिल – Betul News


भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 18 जून 2026 को बैतूल जिले के दौरे पर आएंगी। राष्ट्रपति लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा आयोजित ‘आध्यात्मिक जागृति से जनजातीय समाज का सशक्तिकरण’ विषयक विशाल आदिवासी महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी और कार्यक्रम को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रवास को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। ड्रोन और यूएवी पर रोक
इसी क्रम में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, 18 जून को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बैतूल अनुविभाग क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति, संस्था या संगठन द्वारा ड्रोन, यूएवी (अनमैन्ड एरियल व्हीकल) अथवा अन्य उड़ने वाले उपकरणों के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन के अनुसार, यह आदेश राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है। लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम सहित अन्य निर्धारित स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। आदेश का उल्लंघन किया तो होगी कार्रवाई
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन कर ड्रोन या अन्य उड़ने वाले उपकरणों का संचालन करने वालों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता, 2023 तथा अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासनिक और पुलिस अमला तैयारियों में जुटा हुआ है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोगों के शामिल होने की संभावना है।

Source link
#बतल #म #परशसन #न #जर #कय #नडरन #आदश #घट #परतबध #जन #क #रषटरपत #दरपद #मरम #क #दर #आदवस #महसममलन #म #हग #शमल #Betul #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *