पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी राज पाल की युवती से करीब तीन-चार साल से दोस्ती थी। पिछले पांच महीने से युवती ने उससे बातचीत बंद कर दी थी।

HighLights
- पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले
- मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची
- वारदात में इस्तेमाल बाइक, कपड़े और अन्य सामान भी जब्त किया है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। प्रेमिका ने बातचीत बंद कर दी तो युवक ने उसे डराने के लिए ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। पुलिस पहले इसे एसिड अटैक की घटना समझकर जांच में जुटी और दो आरोपितों को पकड़ लिया। आरोपितों ने पहचान छिपाने के लिए आनलाइन डिलीवरी कंपनियों ब्लिंकिट और स्विगी की जैकेट पहन ली थी और दो बाइक से वारदात करने पहुंचे थे।
पुलिस के अनुसार 3 अक्टूबर की रात साकेत नगर में डाक्टर के क्लीनिक के बाहर युवती अपनी सहेली की कार में बैठी थी। इसी दौरान दो बाइक पर चार युवक पहुंचे। दो युवकों ने चेहरे ढंक रखे थे। बाइक चला रहे युवक ने ब्लिंकिट और पीछे बैठे युवक ने स्विगी की जैकेट पहन रखी थी। आरोप है कि इसी दौरान युवती पर ज्वलनशील पदार्थ फेंककर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने सोमवार को राजपाल और अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया।
एसिड अटैक की योजना बनाई
पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी राज पाल की युवती से करीब तीन-चार साल से दोस्ती थी। पिछले पांच महीने से युवती ने उससे बातचीत बंद कर दी थी। आरोपी शादी करना चाहता था, लेकिन युवती इसके लिए तैयार नहीं थी। पुलिस के अनुसार इसी बात से नाराज होकर उसने साथी के साथ मिलकर एसिड अटैक की योजना बनाई।
घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में दो बाइक पर चार युवक दिखाई दिए। पुलिस ने उनके हुलिए और बाइक के आधार पर जानकारी जुटाई। तकनीकी जांच के दौरान एक संदिग्ध का मोबाइल नंबर भी सामने आया। मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
Source link
#बलकट #और #सवग #क #जकट #पहन #दसत #सग #पहच #गरलफरड #क #धमकन #डल #दय #जवलनशल #पदरथ


