सूर्यदेव नगर स्थित नाथ मोहल्ला में हुए हरीश सितोले हत्याकांड में द्वारकापुरी पुलिस ने एक महिला को भी गिरफ्तार किया है। …और पढ़ें

HighLights
- पिता और भाई ने चाकू मारकर की हरीश की हत्या
- बहू ने खून के धब्बे साफ कर सबूत मिटाने की कोशिश की
- पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सूर्यदेव नगर स्थित नाथ मोहल्ला में हुए हरीश सितोले हत्याकांड में द्वारकापुरी पुलिस ने एक महिला को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला ने घर में फैले खून के धब्बों को धोकर सबूत मिटाने का प्रयास किया था।
क्या है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार 32 वर्षीय हरीश सितोले चोइथराम सब्जी मंडी में काम करता था। उसकी शादी गौरी नगर निवासी शीतल से हुई थी। शीतल का अक्सर मायके जाना परिवार में विवाद का कारण बनता था। हरीश के भाई प्रद्युमन और पिता नरेंद्र इस बात को लेकर उस पर टिप्पणी करते थे।
कुछ दिन पहले शीतल के मायके जाने पर परिवार में यह अफवाह फैला दी गई कि वह घर छोड़कर चली गई है। जब शीतल वापस लौटी तो उसे इस बात की जानकारी मिली, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि प्रद्युमन और नरेंद्र ने उसके चरित्र पर आपत्तिजनक टिप्पणी की और उसे धक्के देकर घर से बाहर निकाल दिया।
पिता नरेंद्र और भाई प्रद्युमन से विवाद हो गया
शीतल ने घटना की जानकारी फोन पर हरीश को दी। हरीश ने उसे थाने जाकर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। शीतल शिकायत करने द्वारकापुरी थाने चली गई, जबकि हरीश घर पहुंच गया। वहां उसका पिता नरेंद्र और भाई प्रद्युमन से विवाद हो गया।
विवाद के दौरान गुस्से में पिता-पुत्र ने हरीश पर हमला कर दिया। चाकू का वार उसकी जांघ में लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बीच शीतल ने शिकायत दर्ज कराने के बाद हरीश को फोन किया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। नाराज होकर वह मायके चली गई।
बाद में परदेशीपुरा पहुंचने पर उसने दोबारा फोन किया तो उसे जानकारी मिली कि हरीश की मौत हो चुकी है और उसका शव एमवाय अस्पताल में रखा गया है। शुरुआत में प्रद्युमन ने घटना को छिपाने की कोशिश करते हुए कहा कि हरीश छत से गिर गया था। पुलिस के पहुंचने पर उसने शीतल पर ही हत्या का आरोप लगाने का प्रयास किया।
प्रद्युमन और नरेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ
द्वारकापुरी पुलिस ने देर रात प्रद्युमन और नरेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच के दौरान प्रद्युमन की पत्नी पूजा की भूमिका भी सामने आई। पुलिस के अनुसार पूजा ने घर में फैले खून के धब्बों को साफ कर सबूत मिटाने की कोशिश की थी। इसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें- MP में हर दिन गायब हो रहीं 40 से ज्यादा बच्चियां, NCRB की रिपोर्ट में हुआ खुलासा; इंदौर-भोपाल में ज्यादा खतरा
www.naidunia.com
#भई #और #पत #न #क #हतय #पतन #न #सफ #कय #खन #इदर #क #हरश #हतयकड #म #पलस #न #अब #भभ #पज #क #कय #गरफतर


