भाई को राखी बांधकर घर लौट रही बहन और उसके बेटे की दुर्घटना में मौत, राजस्थान से आ रहे थे नीमच

भाई को राखी बांधकर घर लौट रही बहन और उसके बेटे की दुर्घटना में मौत, राजस्थान से आ रहे थे नीमच

राजस्थान के बिजौलिया से नीमच लौटते तिलस्वां घाट पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। मां की मौके पर ही मौत, बेटे ने अस्पताल में तोड़ा दम।

Publish Date: Sat, 29 Aug 2026 11:02:38 AM (IST)Updated Date: Sat, 29 Aug 2026 11:20:20 AM (IST)

भाई को राखी बांधकर घर लौट रही बहन और उसके बेटे की दुर्घटना में मौत, राजस्थान से आ रहे थे नीमच
सड़क दुर्घटना में नीमच जिले के मां-बेटे की मौत।

HighLights

  1. लाड़ बाई और उनका बेटा मनीष राखी मनाने बिजौलिया राजस्थान गए थे
  2. वापसी में शुक्रवार शाम करीब 7 बजे सिंगोली-तिलस्वां रोड पर हादसा हो गया
  3. लाड़ बाई की मौके पर मौत हो गई, मनीष की इलाज के दौरान मौत हो गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, नीमच, सिंगोली। रक्षा बंधन का त्योहार मनाकर अपने घर वापस आ रहे सिंगोली निवासी मां बेटे की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रक्षा बंधन पर सिंगोली से बिजौलिया राजस्थान अपने भाई को राखी बांधने गई एक बहन और उसके बेटे की राजस्थान के बिजौलिया थाना क्षेत्र के तिलस्वां घाट से आगे अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि सिंगोली निवासी लाड़ बाई पति हरकचंद मोहिवाल उम्र लगभग 65 वर्ष व उसका पुत्र मनीष पिता हरकचंद मोहिवाल उम्र लगभग 42 वर्ष निवासी सिंगोली राखी का त्योहार मनाने बिजौलिया राजस्थान गए थे।

जहां से वापस लौटते समय शाम करीब 7 बजे सिंगोली तिलस्वां रोड पर एक अज्ञात वाहन से मोटरसाइकिल का एक्सीडेंट हो गया। इसमें लाड़ बाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि मनीष को सिंगोली निवासी एक युवक द्वारा सिंगोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर किया गया लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।

Source link
#भई #क #रख #बधकर #घर #लट #रह #बहन #और #उसक #बट #क #दरघटन #म #मत #रजसथन #स #आ #रह #थ #नमच

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *