भाजपा का कांग्रेस को बड़ा झटका देने का प्लान, राहुल गांधी के दौरे के बीच शाम 5 बजे होगी बड़ी जॉइनिंग, सस्पेंस बरकरार

भाजपा का कांग्रेस को बड़ा झटका देने का प्लान, राहुल गांधी के दौरे के बीच शाम 5 बजे होगी बड़ी जॉइनिंग, सस्पेंस बरकरार

Rahul Gandhi Indore Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इंदौर दौरे को लेकर शहर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा ने राहुल गांधी के आयोजन का तोड़ न…और पढ़ें

Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 02:54:09 PM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 02:54:09 PM (IST)

भाजपा का कांग्रेस को बड़ा झटका देने का प्लान, राहुल गांधी के दौरे के बीच शाम 5 बजे होगी बड़ी जॉइनिंग, सस्पेंस बरकरार
कांग्रेस के लिए बीजेपी चलाएगी काउंटर दांव।

HighLights

  1. कांग्रेस के लिए बीजेपी चलाएगी काउंटर दांव
  2. महिला संघर्ष समिति दिखाएगी काले झंडे
  3. युवाओं में उत्साह तो महिलाओं का विरोध

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इंदौर दौरे को लेकर शहर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। एक ओर जहां युवाओं में राहुल गांधी के छात्रों से संवाद को लेकर उत्साह देखा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर उनके दौरे का विरोध भी शुरू हो गया है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राहुल गांधी के आयोजन का तोड़ निकालने के लिए एक खास रणनीति तैयार की है।

राहुल गांधी की टीम के पूर्व सदस्य को बीजेपी में शामिल कराने की तैयारी

भाजपा आज शाम 5 बजे के बाद एक ऐसे व्यक्ति को पार्टी की सदस्यता दिलवाने जा रही है, जो कभी राहुल गांधी की कंटेंट टीम का अहम हिस्सा रह चुके हैं। मध्य प्रदेश स्तर पर तैयार की गई इस रणनीति के तहत जोड़े जा रहे व्यक्ति के नाम का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि बीजेपी इस कदम के जरिए कांग्रेस और राहुल गांधी की घेराबंदी करने की तैयारी में है।

50% महिला आरक्षण के विरोध पर महिला संघर्ष समिति दिखाएगी काले झंडे

दूसरी ओर, राहुल गांधी के इंदौर आगमन के साथ ही विरोध प्रदर्शन की रूपरेखा भी बन गई है। महिला संघर्ष समिति द्वारा राहुल गांधी का काले झंडे दिखाकर विरोध करने की खबर है। समिति का आरोप है कि राहुल गांधी ने लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का विरोध किया था, इसी वजह से महिला संघर्ष समिति उनके इस दौरे का विरोध करने जा रही है।

यह भी पढ़ें- नलखेड़ा में नाले में कार बहने से 8 लोगों की मौत, घटना से आक्रोशित लोगों ने किया बाजार बंद

तय योजना के मुताबिक, मातृशक्ति गुजराती स्कूल से हाथों में काली पट्टी बांधकर और काले झंडे लेकर रेडिसन होटल की ओर रवाना होगी। बता दें कि राहुल गांधी इंदौर पहुंच चुके हैं और वे कुछ समय के लिए रेडिसन होटल में ठहरेंगे, जहां महिला संघर्ष समिति उनके समक्ष अपना विरोध दर्ज कराएगी।

Source link
#भजप #क #कगरस #क #बड #झटक #दन #क #पलन #रहल #गध #क #दर #क #बच #शम #बज #हग #बड #जइनग #ससपस #बरकरर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *