भाजपा नगर महामंत्री पर FIR करने की मांग:  कांग्रेस बोली- जिस पोस्ट पर हमारे नेता पर कार्रवाई हुई, उसी पोस्ट को दोबारा डाला – Mandla News

भाजपा नगर महामंत्री पर FIR करने की मांग: कांग्रेस बोली- जिस पोस्ट पर हमारे नेता पर कार्रवाई हुई, उसी पोस्ट को दोबारा डाला – Mandla News

भाजपा नगर महामंत्री पर FIR करने की मांग:  कांग्रेस बोली- जिस पोस्ट पर हमारे नेता पर कार्रवाई हुई, उसी पोस्ट को दोबारा डाला – Mandla News


मंडला में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर राजनीतिक विवाद फिर गरमा गया है। बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और वकील संजय चौरसिया ने भाजपा नगर महामंत्री सौरभ गुप्ता के खिलाफ कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें एफआईआर (FIR) की मांग की गई है। कांग्रेस का आरोप है कि सौरभ गुप्ता ने उसी आपत्तिजनक पोस्ट का स्क्रीनशॉट दोबारा सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसके आधार पर पहले कांग्रेस नेता अजय चौरसिया के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। वह पोस्ट बाद में सोशल मीडिया से हटा दी गई थी। शिकायत के मुताबिक, इस पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महिलाओं के संबंध में आपत्तिजनक बातें थीं। कांग्रेस का कहना है कि अगर उस सामग्री को कानून का उल्लंघन मानकर एफआईआर दर्ज की गई थी, तो उसे दोबारा सार्वजनिक करना भी समान रूप से कानून का उल्लंघन है। इसलिए भाजपा नेता के खिलाफ भी समान धाराओं में कार्रवाई होनी चाहिए। पहले कांग्रेस नेता पर दर्ज हुआ था मामला इसी पोस्ट को लेकर भाजपा नगर महामंत्री सौरभ गुप्ता की शिकायत पर कांग्रेस नेता अजय चौरसिया के खिलाफ कोतवाली थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(बी) के तहत पहले से ही मामला दर्ज है। पुलिस जांच में जुटी पुलिस ने कांग्रेस की शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उपलब्ध सबूतों और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source link
#भजप #नगर #महमतर #पर #FIR #करन #क #मग #कगरस #बल #जस #पसट #पर #हमर #नत #पर #कररवई #हई #उस #पसट #क #दबर #डल #Mandla #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *