CJP ने छात्रा का वीडियो शेयर कर लिखा, BJP ने इस GenZ लड़की को ‘बाबर की विरासत’ कहकर बदनाम करने की कोशिश की। देखिए, उसने कितनी शानदार PPT प्रेजेंटेशन तैयार की। आप GenZ को हरा नहीं सकते…। उधर अरविंद केजरीवाल ने भी क्लिप पर कमेंट करते हुए लिखा, ’गॉड ब्लेस यू बेटा। तुम्हारी पॉजिटिविटी बहुत अच्छी लगी।’
NEET पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर हाल ही में हुए आंदोलन के दौरान डांस करने को लेकर भाजपा ने एक छात्रा को निशाना बनाते हुए सवाल पूछा था कि ‘कौन सी सोच वाले Gen Z चुनेंगे आप? बाबर की विरासत पर ठुमके लगाने वाली जेन-जी या प्रदेश का मान बढ़ाने वाली जेन-जी’। भाजपा ने अपनी पोस्ट में जिस छात्रा का डांस करते हुए वीडियो शेयर किया था, उसी छात्रा ने भाजपा की पोस्ट का जवाब दिया, जो कि वायरल हो गया है। छात्रा ने जो जवाब दिया, वह केवल कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को ही नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल को भी पसंद आया। जिसके बाद इसके लिए उन्होंने इस छात्रा की तारीफ की।
दरअसल जेन-जी छात्राओं को निशाना बनाती हुई यह पोस्ट भाजपा की छत्तीसगढ़ इकाई ने 29 जुलाई बुधवार को शेयर की थी और इसमें उसने जेन-जी के डांस वाले वीडियो के साथ राज्य के उन छात्रों की तुलना की थी जो प्रदेश को गर्व महसूस कराते हैं। इस पोस्ट के साथ शेयर किए वीडियो में एक तरह डांस करती लड़कियां नजर आ रही थीं, वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पुरस्कार लेती हुई एक छात्रा दिखाई गई थी। इसी वीडियो को शेयर करते हुए पार्टी ने लोगों से पूछा था कि ‘कौन सी सोच वाले Gen Z चुनेंगे आप? बाबर की विरासत पर ठुमके लगाने वाली Gen Z या प्रदेश का मान बढ़ाने वाली Gen Z’।
डांस वीडियो में दिखी लड़की ने हल्के फुल्के अंदाज में दिया जवाब
भाजपा ने जिन लड़कियों के डांस का वीडियो शेयर किया था, उन्हीं में से एक लड़की ने उसके वीडियो पर प्रतिक्रिया दी। इस छात्रा की पहचान उर्वशी पालंदुरकर के रूप में हुई है, जिसने बेहद हल्के-फुल्के अंदाज में जेन-जी पीढ़ी पर लगाए गए आरोपों का जवाब दिया, उसने पहले तो अपने वीडियो को बिना अनुमति इस्तेमाल करने पर आपत्ति जताई, फिर कहा कि हमें निशाना बनाने के लिए जो कैप्शन इस्तेमाल किया गया, वह भी बेहद कमजोर है। इसके बाद छात्रा ने कहा कि पढ़ाई और अन्य गतिविधियां भी एक साथ चल सकती हैं। वीडियो पर उसकी बेबाकी और मजाकिया अंदाज में की गई हाजिर-जवाबी को देख सोशल मीडिया पर जेन-जी समेत सभी पीढ़ी के लोग उसके फैन हो गए, यहां तक कि कई हस्तियों से भी उसकी तारीफ की।
छात्रा ने भाजपा के वीडियो को बताया कमजोर, PPT पर बताई खामियां
अपने वीडियो में उर्वशी ने छत्तीसगढ़ भाजपा के वीडियो के कैप्शन और कंटेंट में कई खामियां निकालीं और उन सभी को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए लोगों को बताया। वीडियो में छात्रा ने कहा, ‘इन्होंने मेरा वीडियो मेरी अनुमति के बिना इस कैप्शन (बाबर की विरासत पर ठुमके लगाने वाले जेन-जी) के साथ इस्तेमाल किया और अब मेरे पास बहुत से अनजान लोगों के मैसेजेस आ रहे हैं, जिनमें वो लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि क्या मैं ठीक हूं? इसके बाद लड़की अपनी दबाई हुई हंसी को छोड़कर खुलकर हंसते हुए कहती है, ‘नहीं मैं ठीक नहीं हूं’।
लड़की ने पूछा- ये बाबर की विरासत क्या होता है?
इसके बाद उस छात्रा ने कहा, ‘मैं ही हूं वो जेन-जी छात्रा जिसके साथ ऐसा हुआ है, मैं माफी चाहती हूं, मैं इसे गंभीरता से नहीं ले रही। ये मेरा रिएक्शन वीडियो है।’ इसके बाद उसने भाजपा के वीडियो में खामियां निकालते हुए कहा, ‘पॉइंट नंबर वन- आपका कैप्शन गेम बहुत कमजोर है। तुम्हारा चैट-जीपीटी तुम्हें अच्छे रिस्पॉन्स नहीं दे रहा है गाइज। ये बाबर की विरासत क्या होता है, हम कोई भी रिलेट नहीं कर पा रहे हैं। दोस्तों, इसे और ज्यादा रिलेट करने लायक बनाओ।’
छात्रा बोली- तुम 2026 में बांटो और राज करो खेल रहे
आगे उसने कहा, ‘पॉइंट नंबर टू- डिवाइड एंड रूल इन 2026, तुम उन जेन-जी को डिवाइड करना चाहते हो, जिनकी यूनिटी ने पार्लियमेंट को जेन-जी टर्म सिखा दी। लॉजिक इज नॉट लॉजिकिंग।’
लड़की ने बताया अपना अकेमिक रिकॉर्ड, बोली- 93% से कम नहीं आए
‘पॉइंट नंबर थ्री- पढ़ाई-लिखाई और पढ़ाई के अलावा दूसरी गतिविधियां साथ-साथ चल सकती हैं और मैं इसका जीता जागता सबूत हूं। मुझे 10वीं में 93 प्रतिशत मिले थे, और 12वीं में भी 93 प्रतिशत मिले थे और मैंने पूरे टाइम डांस और कंटेंट बनाया था और देखिए मेरा लिविंग रूम किस तरह दिखता है। इसके बाद उर्वशी ने अपना कमरा दिखाया जो पूरी तरह से मेडल्स और ट्रॉफी से भरा हुआ था। इसमें सिर्फ डांस के अवार्ड नहीं है, इसमें अकेडमिक अवार्ड, योगा और कराटे सबकुछ है। तो जो तुम दूसरी कैटेगरी बना रहे हो ना गाइज, दोनों कैटेगरी कोएग्जिस्ट कर सकती हैं।’
केजरीवाल और CJP ने की तारीफ, राहुल ने शेयर किया वीडियो
उर्वशी पलंदुरकर के वीडियो की ऑनलाइन बहुत तारीफ हुई, जिसमें AAP नेता अरविंद केजरीवाल और CJP भी शामिल थे। कॉकरोच पार्टी ने छात्रा का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘बीजेपी ने इस GenZ लड़की को ‘बाबर की विरासत’ कहकर बदनाम करने की कोशिश की। देखिए, उसने कितनी शानदार PPT प्रेजेंटेशन तैयार की। आप GenZ को हरा नहीं सकते… वास्ते गुना हुईया।’, इसके अलावा, अभिजीत दीपके ने छात्रा को ‘लीजेंड कहा। उधर अरविंद केजरीवाल ने भी क्लिप पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘भगवान तुम्हें आशीर्वाद दे बेटा। तुम्हारी पॉजिटिविटी बहुत अच्छी लगी।’ वहीं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी छात्रा के इस वीडियो को शेयर करते हुए बिना कुछ कहे उसका समर्थन किया।
Source link
#भजप #न #बबर #क #वरसत #वल #पसट #स #सध #जनज #पर #नशन #छतर #क #दय #जवब #हआ #वयरल #PPT #स #बतई #खमय #Ncr #Hindi #News


