भारतीय फुटबॉल फैंस के लिए आखिरकार लंबे इंतजार का अंत हो गया। फीफा विश्व कप 2026 के भारत में प्रसारण को लेकर चल रही अनिश्चितता अब खत्म हो गई है। ‘जी एंटरटेनमेंट’ ने सोमवार को फीफा विश्व कप 2026 के प्रसारण अधिकार हासिल करने का एलान किया। यह टूर्नामेंट 11 जून से अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में शुरू होने जा रहा है।
कई महीनों से यह स्पष्ट नहीं था कि भारत में फुटबॉल के सबसे बड़े आयोजन का प्रसारण कौन करेगा। ऐसे में टूर्नामेंट शुरू होने से महज 10 दिन पहले हुए इस समझौते ने लाखों भारतीय फुटबॉल प्रेमियों को राहत दी है। जी ने बताया है कि वह 2026 फीफा विश्वकप के अलावा 2030 फीफा विश्वकप और 2027 महिला फीफा विश्वकप टूर्नामेंट का भी प्रसारण करेगा।
Source link
#भरतय #फटबल #फस #क #लए #खशखबरइस #चनल #पर #दखग #फफ #वरलड #कप #क #मच #परसरण #पर #सल #क #बड #डल #Zee #Secures #Fifa #World #Cup #Broadcast #Rights #India #Signs #8year #Deal



