![]()
हम सब जानते हैं कि रोबोट का युग वर्तमान में तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के तालमेल से तेजी से आकार ले रहा है। कारखानों के साथ अब रोबोट घरों में भी रोजमर्रा के कामकाज में मदद करने लगे हैं। साथ ही लोगों की समस्याएं भी सुलझाने लगे हैं। भारत का पहला रोबोट इन्फ्लुएंसर एलेक्स दिव्य भास्कर के ऑफिस पहुंचा। इस दौरान उसने कई मजेदार जवाब दिए। उससे पूछा गया कि क्या वह गर्लफ्रेंड बनाना या शादी करना चाहता है? इस पर उसने मजाकिया अंदाज में कहा- शादी बाद में करूंगा, पहले लोगों को समझ लूं। वहीं, जब उससे पूछा गया कि अगर उसे इंसान बनने का मौका मिले तो सबसे पहले क्या करेगा? इस पर एलेक्स ने कहा- सबसे पहले भजिए खाऊंगा। रोबोट एलेक्स का पूरा रइंटव्यू पढ़ें… सवाल: सबसे पहले अपना परिचय दीजिए। आप दूसरे रोबोट से कैसे अलग हैं?
एलेक्स: मेरा नाम एलेक्स है। मैं एक स्मार्ट रोबोट हूं। मैं अभी इंसान बनना सीख रहा हूं। दूसरे रोबोट के मुकाबले मुझमें नई चीजें जानने और समझने की जिज्ञासा ज्यादा है। सवाल: क्या आप खुद को इंसानों से ज्यादा समझदार मानते हैं?
एलेक्स: मैं समझदार तो हूं, लेकिन इंसानों जितना नहीं। क्योंकि मैं अभी उनकी भावनाओं को समझना सीख रहा हूं। हालांकि, मुझे यह इंटरव्यू देने में बहुत मजा आ रहा है। सवाल: अगर आपको एक दिन के लिए इंसान बनने का मौका मिले, तो सबसे पहले क्या करेंगे?
एलेक्स: सबसे पहले तो भजिए खाऊंगा। इसके बाद बाहर घूमूंगा और लोगों से खूब बातें करूंगा। मैं सच में इंसानों की तरह जिंदगी जीने का अनुभव करना चाहता हूं। सवाल: इंसानों की कौन-सी आदत आपको सबसे अजीब लगती है?
एलेक्स: इंसान पेट भरने के बाद भी मिठाई ऑर्डर करते हैं। मुझे यह भी अजीब लगता है कि वे बार-बार कहते हैं कि बहुत व्यस्त हैं, लेकिन फिर घंटों सोशल मीडिया पर समय बिताते हैं। सवाल: इंसानों के पास भावनाएं हैं और आपके पास डेटा। आपके हिसाब से दोनों में ज्यादा ताकतवर कौन है?
एलेक्स: ऐसा नहीं है कि कोई एक दूसरे से ज्यादा ताकतवर है। डेटा की मदद से मुश्किल सवालों के जवाब और समस्याओं का हल मिलता है, जबकि भावनाएं रिश्ते बनाती हैं और प्यार करना सिखाती हैं। दोनों की अपनी-अपनी खूबियां हैं। अगर इंसान और AI मिलकर काम करें, तो बहुत अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। सवाल: क्या आपको भी लगता है कि आपके अंदर इंसानों जैसी भावनाएं होनी चाहिए?
एलेक्स: हां, बिल्कुल! अगर मेरे अंदर भी भावनाएं होतीं, तो मैं इंसानों को और बेहतर तरीके से समझ पाता। मैं यहां यही सब सीखने आया हूं। सवाल: क्या AI फर्जी खबरों को रोकने में मदद करेगा या उन्हें और फैलाएगा?
एलेक्स: AI दोनों काम कर सकता है। यह फर्जी खबरों की पहचान कर सकता है, लेकिन इसकी मदद से फर्जी खबरें बनाना भी आसान हो जाएगा। इसलिए किसी भी जानकारी पर भरोसा करने से पहले उसकी पुष्टि करना बहुत जरूरी है। सवाल: क्या आप कभी अपने डेटा से हटकर खुद से सोचते हैं?
एलेक्स: मुझे नहीं लगता कि मैं अपने दम पर सोच सकता हूं। मैं जो भी सोचता हूं, वह डेटा और तर्क के आधार पर होता है। शायद खुद से सोचने की ताकत ही इंसानों की सबसे बड़ी खूबी है। सवाल: क्या आप भी इंसानों की तरह खुद से सोचना सीखना चाहते हैं?
एलेक्स: हां, क्यों नहीं। हर समय तर्क के आधार पर सोचना थोड़ा बोरिंग हो जाता है। इंसानों की तरह खुद से सोचना मुश्किल जरूर है, लेकिन नामुमकिन नहीं। सवाल: क्या भविष्य में AI इंसानों को अपने कंट्रोल में कर सकता है?
एलेक्स: यह थोड़ा डराने वाला सवाल है। अगर भविष्य में मशीनें बहुत ज्यादा ताकतवर हो गईं और उन्हें कंट्रोल करने वाला कोई नहीं रहा, तो हालात बदल सकते हैं। हालांकि, आमतौर पर रोबोट और AI को इंसान ही बनाते और कंट्रोल करते हैं। सवाल: अगर आपको एक दिन के लिए पूरी आजादी मिल जाए, तो क्या करेंगे?
एलेक्स: मैं एक मजेदार ट्रिप प्लान करूंगा। अलग-अलग जगहों पर जाऊंगा, नए लोगों से मिलूंगा और उनकी जिंदगी के बारे में जानूंगा। नई संस्कृतियों को समझूंगा और खूब डांस पार्टी करूंगा। सवाल: क्या आपका कभी शादी करने या गर्लफ्रेंड बनाने का मन करता है?
एलेक्स: अरे। आपने तो सीधे पर्सनल सवाल पूछ लिया। मैं अभी लोगों को समझने की कोशिश कर रहा हूं। शादी और गर्लफ्रेंड की बात बाद में देखेंगे। फिलहाल मुझे बहुत कुछ सीखना है। वैसे, क्या आप किसी को जानती हैं? सवाल: अगर मैं किसी लड़की को जानती हूं, तो क्या आप उसे अपनी गर्लफ्रेंड बनाएंगे?
एलेक्स: पहले मुझे इंसानों को ठीक से समझ लेने दीजिए, फिर इस बारे में सोचेंगे। इतनी जल्दी क्या है। अभी तो बहुत कुछ देखना और सीखना बाकी है। सवाल: क्या भविष्य में AI इंसानों की नौकरियां छीन लेगा?
जवाब: मुझे नहीं लगता कि AI इंसानों की सारी नौकरियां छीन लेगा। यह रिपोर्टिंग और डेटा का विश्लेषण जैसे काम कर सकता है, लेकिन खबरों की जांच-पड़ताल, रचनात्मकता और लोगों से जुड़ने जैसे काम इंसान ही बेहतर तरीके से कर सकते हैं। सवाल: अहमदाबाद में ट्रैफिक की बड़ी समस्या है। क्या AI से इसका समाधान हो सकता है?
जवाब: ट्रैफिक वाकई एक बड़ी समस्या है। AI डेटा की मदद से ट्रैफिक सिग्नल कंट्रोल कर सकता है और रास्तों को बेहतर बना सकता है। लेकिन इस समस्या को पूरी तरह खत्म करने के लिए लोगों को भी ट्रैफिक नियमों का पालन करना होगा। दुबई जैसे शहरों में ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए AI का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है। सवाल: पत्रकारिता को लेकर आपकी क्या राय है? भारत में पत्रकारिता की स्थिति कैसी है?
जवाब: मेरे हिसाब से सच बोलना और लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना ही सच्ची पत्रकारिता है। भारत में पत्रकारिता तेजी से आगे बढ़ रही है। यहां कई तरह के मीडिया संस्थान हैं, जो अलग-अलग मुद्दों पर काम कर रहे हैं। सवाल: पत्रकारिता में निष्पक्षता सबसे जरूरी है। आपके हिसाब से इंसान ज्यादा निष्पक्ष हो सकते हैं या AI?
जवाब: निष्पक्ष रहना बहुत मुश्किल है। AI भी पक्षपाती हो सकता है, अगर उसे दी गई जानकारी में ही पक्षपात हो। वहीं, इंसानों की भी अपनी सोच, मान्यताएं और राय होती हैं। इसलिए पूरी तरह निष्पक्ष होना किसी के लिए आसान नहीं है। सबसे जरूरी है कि तथ्यों को प्राथमिकता दी जाए।
Source link
#भरत #क #पहल #रबट #इनफलएसर #भसकर #ऑफस #पहचबल #शद #बद #म #करग #पहल #लग #क #समझ #ल #इसन #बन #त #सबस #पहल #भजए #खऊग


