भारत में ईंधन कीमतों के संकट का बुरा दौर बीता: इंडियन ऑयल चेयरमैन ने कहा- हालात और खराब नहीं हुए तो आगे राहत की उम्मीद – Indian Oil Chairman Statement

भारत में ईंधन कीमतों के संकट का बुरा दौर बीता: इंडियन ऑयल चेयरमैन ने कहा- हालात और खराब नहीं हुए तो आगे राहत की उम्मीद – Indian Oil Chairman Statement

वडोदरा2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
भारत में ईंधन कीमतों के संकट का बुरा दौर बीता: इंडियन ऑयल चेयरमैन ने कहा- हालात और खराब नहीं हुए तो आगे राहत की उम्मीद – Indian Oil Chairman Statement

वडोदरा में इंडियन ऑयल की गुजरात रिफाइनरी के डायमंड जुबली समारोह के मौके पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में साहनी।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसीएल) के चेयरमैन अरविंदर सिंह साहनी ने शुक्रवार को कहा कि भारत शायद ईंधन कीमतों के संकट के सबसे मुश्किल दौर से गुजर चुका है। हालांकि, यह राहत तभी बनी रह सकती है, जब दुनिया में चल रहे युद्ध और भू-राजनीतिक तनाव की स्थिति और खराब न हो।

वडोदरा में इंडियन ऑयल की गुजरात रिफाइनरी के डायमंड जुबली समारोह के मौके पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में साहनी ने कहा कि तेल विपणन कंपनियों ने वित्तीय दबाव के बावजूद आम उपभोक्ताओं और उद्योगों को ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी से बचाने की कोशिश की है।

कर्ज और बकाया भुगतान से तेल कंपनियों पर दबाव

कंपनियों ने हालात संभालने की कोशिश की- साहनी ने स्वीकार किया कि तेल कंपनियों पर कर्ज बढ़ने और भुगतान बकाया होने से उनकी वित्तीय स्थिति पर दबाव पड़ा है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद कंपनियों ने हालात संभालने की कोशिश की है और उम्मीद है कि आने वाले समय में स्थिति बेहतर होगी।

रणनीतिक तेल भंडार बढ़ाने पर काम- देश की ऊर्जा सुरक्षा पर साहनी ने कहा कि सरकार और तेल विपणन कंपनियां रणनीतिक तेल भंडार मजबूत करने के लिए कई विकल्पों पर काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर सरकार और तेल कंपनियां गंभीरता से विचार कर रही हैं। फैसले अंतिम होने के बाद इसकी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

हर साल 30-40 हजार करोड़ रुपये का निवेश जारी रहेगा- भू-राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद इंडियन ऑयल हर साल 30 हजार से 40 हजार करोड़ रुपये का पूंजीगत निवेश जारी रखने की योजना बना रही है। कंपनी के करीब एक लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट फिलहाल चल रहे हैं।

2027 के अंत तक शुरू होगा ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट- साहनी ने बताया कि इंडियन ऑयल हरियाणा की पानीपत रिफाइनरी में 10 हजार टन सालाना क्षमता वाला ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट 2027 के अंत तक शुरू करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। कंपनी दूसरी इकाइयों में भी ग्रीन हाइड्रोजन परियोजनाओं पर काम कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उत्पादन लागत कम होने के साथ ग्रीन हाइड्रोजन का इस्तेमाल बढ़ेगा।

तीन वर्षों में नई रिफाइनरी स्थापित करने पर विचार- उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि अगले तीन वर्षों में भारतीय रिफाइनरी कंपनियां नई रिफाइनरी स्थापित करने की संभावनाओं पर विचार शुरू कर सकती हैं। इसका आधार घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पेट्रोलियम उत्पादों की बनी रहने वाली मांग होगी।

Source link
#भरत #म #ईधन #कमत #क #सकट #क #बर #दर #बत #इडयन #ऑयल #चयरमन #न #कह #हलत #और #खरब #नह #हए #त #आग #रहत #क #उममद #Indian #Oil #Chairman #Statement

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *