भास्कर अपडेट्स:ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में दो आदिवासी लड़कियों से गैंगरेप, 5 युवक हिरासत में

भास्कर अपडेट्स:ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में दो आदिवासी लड़कियों से गैंगरेप, 5 युवक हिरासत में

भास्कर अपडेट्स:ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में दो आदिवासी लड़कियों से गैंगरेप, 5 युवक हिरासत में


ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में दो आदिवासी लड़कियों के साथ कथित तौर पर पांच युवकों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद पांचों आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार रात करीब 10 बजे की है। दोनों लड़कियां करमा पूजा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद गांव लौट रही थीं। तभी आरोपियों ने उन्हें घर छोड़ने के बहाने बाइक पर लिफ्ट दी और जंगल में ले गए। जंगल में पांचों युवकों ने बारी-बारी से दोनों लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उन्हें वापस गांव छोड़ गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी लड़कियों के परिचित थे। जांच जारी है। आज की अन्य बड़ी खबरें… कर्नाटक के बेलगावी में फ्रिज ब्लास्ट हादसे में दो और लोगों की मौत, मृतकों की संख्या 6 हुई कर्नाटक के बेलगावी में घर में फ्रिज फटने के बाद लगी आग में झुलसे पिता-पुत्र की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। मंगलवारको फ्रिज में विस्फोट के बाद घर में आग लग गई थी। आग पूरे घर में फैल गई और परिवार के सदस्य अंदर फंस गए। मौके पर परिवार के चार अन्य सदस्यों की मौत हो गई थी। सीबीआई ने ₹15 लाख रिश्वत मामले में दिल्ली नगर निगम के एक अधिकारी समेत 3 को अरेस्ट किया केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने ₹15 लाख रिश्वत मामले में दिल्ली नगर निगम (MCD) के एक अधिकारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि संबंधित लोग टेंडर की अवधि खत्म होने के बाद बिलबोर्ड, होर्डिंग और LED डिस्प्ले लगाने या प्रदर्शित करने की अनुमति देने के बदले रिश्वत वसूल रहे थे। मेघालय के शिलॉन्ग में डायरेक्टोरेट ऑफ मिनरल रिसोर्सेज ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला मेघालय के शिलॉन्ग में बुधवार शाम को डायरेक्टोरेट ऑफ मिनरल रिसोर्सेज (DMR) ऑफिस पर अज्ञात लोगों ने पेट्रोल बम फेंके और फरार हो गए। उस समय कर्मचारी ऑफिस के अंदर मौजूद थे। एक पेट्रोल बम DMR अधिकारी की कार पर गिरा और कार में आग लग गई। इस मामले में लैतुमखरा पुलिस स्टेशन में दो FIR दर्ज की गई हैं। पुलिस हमलावरों और हमले की वजह का पता लगा रही है।

Source link
#भसकर #अपडटसओडश #क #सदरगढ #जल #म #द #आदवस #लडकय #स #गगरप #यवक #हरसत #म

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *