![]()
IIT बॉम्बे के एक हॉस्टल में गैस लीक होने के बाद आग लग गई। हादसे में 5 लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, आग हॉस्टल नंबर 6 में गुरुवार रात करीब 10 बजे लगी।
घटना के बाद पुलिस और बीएमसी वार्ड के कर्मचारियों को मौके पर बुलाया गया। घायलों को तत्काल राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से 4 लोगों को आगे के इलाज के लिए कस्तूरबा अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि एक घायल का राजावाड़ी अस्पताल में ही इलाज चल रहा है।
Source link
#भसकर #अपडटसIIT #बमब #क #हसटल #म #गस #लक #क #बद #आग #लग #घयल

