‘भास्कर समाधान’ का असर… कचरे की शिकायत पर हुई कार्रवाई:  प्रभारी दरोगा राकेश चौहान बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’; आप भी कर सकते हैं समस्याएं पोस्ट – Indore News

‘भास्कर समाधान’ का असर… कचरे की शिकायत पर हुई कार्रवाई: प्रभारी दरोगा राकेश चौहान बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’; आप भी कर सकते हैं समस्याएं पोस्ट – Indore News

‘भास्कर समाधान’ का असर… कचरे की शिकायत पर हुई कार्रवाई:  प्रभारी दरोगा राकेश चौहान बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’; आप भी कर सकते हैं समस्याएं पोस्ट – Indore News


इंदौर के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होते ही जिम्मेदार संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को त्वरित राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) प्रभारी दरोगा राकेश चौहान बने ‘स्टार ऑफिसर’ वार्ड 49 के निवासी मुस्किम ने कचरे से जुड़ी समस्या पोस्ट की थी। समस्या पोस्ट होने के बाद प्रभारी दरोगा राकेश चौहान ने मामले में संज्ञान लिया। उन्होंने कचरा साफ कराया, जिससे श्रीनगर एक्सटेंशन के लोगों की समस्या का समाधान हुआ। इसकी पुष्टि स्टार ऑफिसर राकेश चौहान ने “भास्कर समाधान” पर खुद फोटो पोस्ट कर की है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान वार्ड 47: रोड की लेवलिंग का हुआ सुधार कार्य वार्ड 47 की निवासी चांदनी ने रोड को लेकर समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि बास्केटबॉल क्लब के सामने की सड़क काफी ऊपर-नीचे है। जिससे वाहनों का बैलेंस बिगड़ जाता है। मामले में वार्ड के पार्षद नंदकिशोर पहाड़िया ने संज्ञान लिया। रोड में आए गैप को भरवाया, जिससे लोगों की समस्या का समाधान हुआ।। जलभराव, टूटी सड़क और खुले चेंबर जैसी समस्याओं से जूझ रहे इंदौरवासी वार्ड 63: खुदी सड़क से फैल रहा कीचड़, फिसल रहे वाहन वार्ड 63 के निवासी आदित्य ने “भास्कर समाधान” पर समस्या पोस्ट की। उन्होंने लिखा, जानकी नगर में राम मंदिर से टैलेंट स्कूल तक की अच्छी सड़क को सीवर लाइन के लिए खोद दिया गया था।
काम पूरा होने के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। जिसकी वजह से अब बारिश में वाहन फिसल रहे हैं। पैदल निकलना मुश्किल हो गया है। वार्ड 63: दुकान के सामने 15 दिन से खुदी पड़ी है सड़क वार्ड 63 के निवासी शैलेंद्र जैन ने रोड से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि इंदिरा कॉम्प्लेक्स में दुकान के सामने की सड़क 15 दिनों से खुदी पड़ी है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। इस स्थिति के कारण लोगों को आने-जाने और सामान को लाने-ले जाने में काफी परेशानी हो रही है। वार्ड 71: 311 पर की शिकायत, लेकिन नहीं लगी स्ट्रीट लाइट वार्ड 71 के निवासी अंकित कंसल ने “भास्कर समाधान” पर समस्या पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि कुछ महीने पहले खंभे पर लगी स्ट्रीट लाइट टूटकर गिर गई। जिसकी 311 एप पर शिकायत की गई थी। लेकिन, अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। स्ट्रीट लाइट न होने से पूरे क्षेत्र में अंधेरा छाया हुआ है। वार्ड 32: टूटी पड़ी है सिटी फॉरेस्ट की बाउंड्री वॉल वार्ड 32 के निवासी शैलेंद्र ठाकुर ने सिटी फॉरेस्ट से जुड़ी समस्या पोस्ट की। उन्होंने लिखा, कनकेश्वरी सिटी फॉरेस्ट की बाउंड्री वॉल टूटी पड़ी है। इसे अस्थायी रूप से टीन की चादरों से ढका गया था। वे भी आंधी आने के कारण गिर गईं, जिससे जानवरों के लिए खतरा बन गया है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने इलाके से जुड़ी सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। यह लोगों को अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। एप को यूजर्स के लिए सरल बनाया गया है और इसमें कई नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं। समस्या का समाधान होने पर यूजर्स इसकी जानकारी भी अपडेट कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपनी कार्रवाई की जानकारी साझा कर सकेंगे। शिकायत सीधे संबंधित विभाग तक पहुंचेगी। अधिकारी मैप पर शिकायत की लोकेशन देखकर कार्रवाई करेंगे और समाधान होने पर शिकायतकर्ता को एप के माध्यम से इसकी जानकारी भी देंगे। आवश्यकता पड़ने पर अधिकारी शिकायतकर्ता से सीधे संपर्क भी कर सकेंगे। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव की दिशा में सकारात्मक पहल ‘भास्कर समाधान’ का उद्देश्य शहर के हर कोने से लोगों की समस्याओं को रियल टाइम में प्रशासन तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सके। यह मंच लोगों को अपनी बात सीधे रखने और जिम्मेदार विभागों को त्वरित समाधान के लिए प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम बन चुका है।

Source link
#भसकर #समधन #क #असर.. #कचर #क #शकयत #पर #हई #कररवई #परभर #दरग #रकश #चहन #बन #आज #क #सटर #ऑफसर #आप #भ #कर #सकत #ह #समसयए #पसट #Indore #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *