इंदौर के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इसके जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे संबंधित विभागों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं।
.
शिकायत सामने आने के बाद जिम्मेदार संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है।
(आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें...)
वार्ड 33 के पार्षद मनोज किशोर मिश्रा बने आज के ‘पब्लिक स्टार’

वार्ड 33 के संस्कृति नगर, सुखलिया निवासी श्रद्धा विश्वकर्मा ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि चैंबर की सफाई के बाद सड़क पर गंदगी छोड़ दी गई थी। इससे सड़क पर गंदगी फैल रही थी और बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ था।
शिकायत सामने आने के बाद आज के ‘पब्लिक स्टार’ पार्षद मनोज किशोर मिश्रा ने मामले पर संज्ञान लिया और सड़क की सफाई कराकर समस्या का समाधान कराया।
एप के जरिए लोगों को मिल रहा समाधान
अखंड नगर: सूखे पेड़ की शाखाओं की हुई कटिंग

वार्ड 4 के अखंड नगर, 60 फीट रोड निवासी प्रशांत शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि पेड़ की सूखी शाखाएं टूटकर गिर रही थीं और हाईटेंशन लाइन से भी टकरा रही थीं, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ था। शिकायत सामने आने के बाद पार्षद बरखा नितिन मालू ने मामले पर संज्ञान लिया और पेड़ की खतरनाक शाखाओं की कटिंग कराई। पार्षद ने एप पर समाधान की पुष्टि भी की।
बिजली के तारों पर फैली बेलें, खराब सड़क, गंदगी और खुले चैंबर से परेशान शहरवासी
विजय नगर: बिजली के पोल-तार तक पहुंचीं बेलें, स्ट्रीट लाइट बंद

वार्ड 29 के स्कीम नंबर 74ई, विजय नगर निवासी आनंद कुमार भारद्वाज ने शिकायत दर्ज कराई है कि खाली प्लॉट पौधे और बेलें फैलकर बिजली के पोल और तारों तक पहुंच गई हैं। इससे शॉर्ट सर्किट का खतरा बना हुआ है। इसके कारण सड़क की स्ट्रीट लाइट भी नहीं जल रही है।
मुसाखेड़ी: कॉलोनी की सड़कें बदहाल, पैदल चलना भी मुश्किल

वार्ड 52 के मुसाखेड़ी मेन रोड, अजय बाग कॉलोनी निवासी माधुरी गकरे ने शिकायत दर्ज कराई है कि कॉलोनी की सड़कें बेहद खराब हैं। स्थिति ऐसी है कि पैदल चलना और वाहनों से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। शिकायतकर्ता ने जल्द सड़क की समस्या का निराकरण कराने की मांग की है।
कैलोद हाला: स्कूल के सामने गंदगी और कीचड़, बच्चों को परेशानी

वार्ड 73 के इंटेलेक्ट हाइट्स स्कूल, कैलोद हाला निवासी ब्रजेश नायक ने शिकायत दर्ज कराई है कि स्कूल के सामने पूरे इलाके में गंदगी और कीचड़ फैला रहता है। इससे रोज स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को परेशानी होती है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका समाधान नहीं हुआ।
नंदा नगर: सड़क पर बढ़ा चैंबर का गड्ढा, बच्चों के गिरने का खतरा

वार्ड 25 के नंदा नगर निवासी अभिषेक चौधरी ने शिकायत दर्ज कराई है कि सड़क पर चैंबर का गड्ढा काफी बड़ा हो गया है। इससे बच्चों के उसमें गिरने या फंसने की आशंका बनी हुई है। शिकायतकर्ता ने चैंबर को जल्द ठीक कराने का अनुरोध किया है।

पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म
दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है।
एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है।


अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया
दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे।
यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे।

यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया
एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है।
इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।
Source link
#भसकर #समधन #क #असर…चबर #क #गदग #क #समसय #हई #दर #परषद #मनज #कशर #मशर #बन #आज #क #पबलक #सटर #आपक #शकयत #भ #पहच #सकत #ह #जममदर #तक #Indore #News


