![]()
भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होते ही संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को समय पर राहत मिल रही है। ( आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें… ) वार्ड 41 के पार्षद डॉ. रेहान सिद्दीकी बने आज के ‘पब्लिक स्टार’ वार्ड 41 के बाग दिलकुशा क्षेत्र में नाली के पास गड्ढे में लंबे समय से पानी जमा होने की समस्या बनी हुई थी। इससे मच्छरों के पनपने का खतरा बढ़ गया था और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत भास्कर समाधान पर पोस्ट होने के बाद वार्ड 41 के पार्षद डॉ. रेहान सिद्दीकी ने मामले पर तुरंत संज्ञान लिया और मौके पर सफाई कर्मचारी को भेजकर समस्या का समाधान कराया। एप से लोंगो को मिल रहा समाधान एमपी नगर जोन-2 में गंदगी की समस्या का हुआ समाधान एमपी नगर जोन-2 स्थित मानसरोवर कॉम्प्लेक्स के सामने फैली गंदगी और कचरे को लेकर जतिन ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि यहां कचरा जमा होने से दुर्गंध फैल रही थी और आसपास का वातावरण खराब हो रहा था। शिकायत भास्कर समाधान पर पोस्ट होने के बाद संबंधित अधिकारियों ने मौके पर सफाई कराकर समस्या का निराकरण किया। जिसकी पुष्टी खुद शिकायतकर्ता की। शहर में अधूरी सड़क, जर्जर मार्ग, बंद स्ट्रीट लाइट और पार्क की बदहाली से रहवासी परेशान वार्ड 51: छह महीने से अधूरी सड़क बनी परेशानी वार्ड 51 के रहवासियों आदित्य शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है कि क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य पिछले छह महीने से अधूरा पड़ा है। नई और पुरानी सड़क के बीच मिट्टी और मलबा जमा होने से बारिश के दौरान हादसों का खतरा बढ़ गया है। वार्ड 69: वर्षों से जर्जर सड़क, रहवासी परेशान वार्ड 69 के अशोका गार्डन निवासी सोहेल ने ‘भास्कर समाधान’ पर सड़क के एक हिस्से के लंबे समय से जर्जर होने की शिकायत पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा है कि अधूरी सड़क के कारण आए दिन वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी होती है। साथ ही सड़क पर फैले कचरे के कारण बारिश में कीचड़ और गंदगी फैल जाती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। ] वार्ड 52: चार महीने से बंद स्ट्रीट लाइट वार्ड 52 के बावड़िया कलां चौराहा क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट पिछले चार महीने से बंद होने की शिकायत सामने आई है। शिकायतकर्ता अमित ने लिखा, रात के समय पूरे क्षेत्र में अंधेरा रहने से राहगीरों, वाहन चालकों और आसपास के दुकानदारों को परेशानी होती है। वार्ड 79: पार्क में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, रहवासी चिंतित वार्ड 79 के न्यू चौकसे नगर पार्क-1 की बदहाल स्थिति को लेकर प्रतिक उपाध्याय ने शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि पार्क में शाम से देर रात तक असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। यहां शराब और सिगरेट का सेवन किया जाता है, पार्क की बेंच और गेट भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इसके चलते महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग पार्क का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। यह मंच आमजन और प्रशासन के बीच प्रभावी संवाद का माध्यम बन चुका है। एप को यूजर्स के लिए सरल बनाया गया है और इसमें कई उपयोगी फीचर्स जोड़े गए हैं। समस्या का समाधान होने पर यूजर्स इसकी जानकारी भी एप पर अपडेट कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी भी अपनी कार्रवाई की जानकारी साझा कर सकेंगे। शिकायत सीधे संबंधित विभाग तक पहुंचेगी। अधिकारी मैप पर लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकेंगे और समाधान होने पर शिकायतकर्ता को एप के माध्यम से इसकी जानकारी भी दे सकेंगे। आवश्यकता पड़ने पर अधिकारी शिकायतकर्ता से सीधे संपर्क भी कर सकेंगे। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव की दिशा में सकारात्मक पहल ‘भास्कर समाधान’ का उद्देश्य शहर के हर कोने से लोगों की समस्याओं को रियल टाइम में प्रशासन तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सके। यह मंच लोगों को अपनी बात सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाने और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में प्रभावी भूमिका निभा रहा है।
Source link
#भसकर #समधन #क #असर…जलभरव #क #समसय #हई #दर #ड #रहन #सददक #बन #आज #क #पबलक #सटर #आपक #शकयत #भ #पहच #सकत #ह #जममदर #तक #Bhopal #News


