‘भास्कर समाधान’ का असर… जलभराव की समस्या से मिली राहत:  वार्ड 46 के पार्षद योगेंद्र सिंह बने ‘पब्लिक स्टार’; वार्ड 83 में 100 से ज्यादा समस्याएं – Bhopal News

‘भास्कर समाधान’ का असर… जलभराव की समस्या से मिली राहत: वार्ड 46 के पार्षद योगेंद्र सिंह बने ‘पब्लिक स्टार’; वार्ड 83 में 100 से ज्यादा समस्याएं – Bhopal News

‘भास्कर समाधान’ का असर… जलभराव की समस्या से मिली राहत:  वार्ड 46 के पार्षद योगेंद्र सिंह बने ‘पब्लिक स्टार’; वार्ड 83 में 100 से ज्यादा समस्याएं – Bhopal News


भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए लोग अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होते ही कई मामलों में त्वरित कार्रवाई भी देखने को मिल रही है, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) वार्ड 46 के पार्षद योगेंद्र सिंह बने आज के ‘पब्लिक स्टार’ वार्ड 46 के अर्जुन नगर निवासी नागेंद्र सिंह ने ‘भास्कर समाधान’ पर मोहल्ले की जाम नालियों और सड़कों पर फैले सीवेज के गंदे पानी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा था कि नालियां जाम होने से गंदा पानी सड़कों और घरों तक पहुंच रहा था, जिससे बारिश के मौसम में संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ गया था। शिकायत भास्कर समाधान पर पोस्ट होने के बाद वार्ड 46 के पार्षद योगेंद्र सिंह ने नगर निगम के माध्यम से नालियों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था कराई। इसकी पुष्टि स्वयं शिकायतकर्ता ने एप पर करते हुए पार्षद जी को धन्यवाद लिखा। एप से लोगों को मिल रहा समाधान वार्ड 12 में सड़क पर भरे पानी की समस्या का हुआ समाधान वार्ड 12 के नारियलखेड़ा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय कॉलोनी निवासी अजय कुमार टेकाम ने ‘भास्कर समाधान’ पर सड़क पर लंबे समय से जलभराव की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा था कि घर के सामने पानी भरा रहने से स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जलभराव, गंदगी और सुरक्षा संबंधी समस्याओं से जूझ रहे भोपालवासी, समाधान का इंतजार वार्ड 29: सीवेज ओवरफ्लो से बढ़ी लोगों की परेशानी वार्ड 29 के राहुल नगर निवासी रवि मालवीय ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि बस्ती में जगह-जगह सीवेज का गंदा पानी बह रहा है। टूटी सड़कों पर पानी जमा होने से बदबू फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे छोटे बच्चों और स्थानीय लोगों को संक्रमण का खतरा बना हुआ है। वार्ड 83: खुले ड्रेनेज चैंबर बने हादसे का कारण वार्ड 83 के सलैया क्षेत्र निवासी विष्णु प्रसाद नेमा ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि सलैया-मिसरोद रोड पर कई स्थानों पर ड्रेनेज के स्लैब टूटे हुए हैं, जिससे बड़े-बड़े खुले गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों के कारण दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। बरसात में इनमें पानी भरने और मच्छर पनपने की आशंका भी है। भोपाल के वार्ड 83 में 100 से ज्यादा समस्याएं हैं। जिससे रहवासी परेशान हैं। वार्ड 57: टूटा नाला बना दुर्घटना और बीमारी का कारण वार्ड 57 के साकेत नगर निवासी सुनील पाल ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि क्षेत्र का नाला लंबे समय से टूटा हुआ है। इसमें आए दिन जानवर गिर जाते हैं और छोटे बच्चों के लिए भी हादसे का खतरा बना रहता है। नाले में गंदगी जमा होने से मच्छर पनप रहे हैं। बारिश के दौरान समस्या और गंभीर हो जाती है। वार्ड 83: छह महीने से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट वार्ड 83 के कलाश रॉयल विलेज, कोलार रोड निवासी लक्ष्मण ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट पिछले 6 महीने से बंद पड़ी है। रात के समय पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है, जिससे राहगीरों, महिलाओं और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा दुर्घटना और असामाजिक गतिविधियों की आशंका बनी रहती है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।

Source link
#भसकर #समधन #क #असर #जलभरव #क #समसय #स #मल #रहत #वरड #क #परषद #यगदर #सह #बन #पबलक #सटर #वरड #म #स #जयद #समसयए #Bhopal #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *