![]()
शहर के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए लोग अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचा रहे हैं और कई मामलों में त्वरित कार्रवाई भी देखने को मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) वार्ड-31 के पार्षद बालमुकुंद सोनी बने आज के “पब्लिक स्टार” वार्ड 31 से स्ट्रीट लाइट और पानी से जुड़ी समस्याएं पोस्ट हुईं। दोनों ही शिकायतों पर वार्ड के पार्षद और आज के ‘पब्लिक स्टार’ बालमुकुंद सोनी ने संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित अमले से बात कर स्कीम नंबर 114 में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट को चालू कराया। इसके साथ ही मेघदूत नगर में पानी की कमी से परेशान रहवासियों के लिए टैंकर से पानी भिजवाया, जिससे रहवासियों को राहत मिली। लक्ष्मी बाई नगर: 4 साल से खुदी पड़ी सड़क बनी वार्ड 10 की निवासी प्रिया प्रजापत ने खराब सड़क की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि लक्ष्मी बाई नगर में सड़क की यह स्थिति बीते 4 साल से थी। समस्या “भास्कर समाधान” पर पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने संज्ञान लिया। इसके बाद दो दिन लगातार काम चला और नई सड़क का निर्माण किया गया, जिसकी पुष्टि खुद शिकायतकर्ता द्वारा की गई। बंद स्ट्रीट लाइट, जर्जर आंगनबाड़ी और गंदगी से इंदौर के रहवासी परेशान वार्ड 36: खुदी सड़क, बारिश में हादसे का खतरा वार्ड 36 के निवासी एडवोकेट चिराग सांघी ने ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि हरे कृष्ण कॉलोनी में 6 माह पहले ड्रेनेज लाइन के लिए सड़क खोद दी गई थी। अब तक इसकी मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया। सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। बारिश में इसके कारण हादसे की आशंका बनी हुई है। सिल्वर स्प्रिंग: कुत्तों का आतंक, हाथ में काटने का गहरा घाव वार्ड 75 की निवासी अंकिता ने कुत्तों के आतंक से जुड़ी समस्या पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि सिल्वर स्प्रिंग फेज-2 में आवारा कुत्तों की संख्या काफी बढ़ गई है। दो दिन पहले अचानक एक कुत्ता पागल हो गया। पहले उसने बाकी कुत्तों को काटना शुरू किया और फिर इंसानों को निशाना बनाने लगा। उन्होंने हाथ में कुत्ते के काटने से हुए गहरे घाव की फोटो भी साझा की। वार्ड 66: सीवेज लाइन चोक, घरों में घुस रहा पानी वार्ड 66 के निवासी राहुल ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि हरसिद्धि एरिया में बीते तीन साल से जलभराव की समस्या बनी हुई है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि क्षेत्र में सीवेज लाइन और ड्रेनेज चोक हैं, जिससे हल्की-सी बारिश होने पर भी पानी जमा होने लगता है। यदि लगातार बारिश हो जाए तो पानी घरों में घुसने लगता है। क्षेत्र में सीवर के ढक्कन भी खुले पड़े हैं, जिससे हादसे का खतरा भी लगातार बना हुआ है। वार्ड 19: एक साल से गायब चैंबर का ढक्कन वार्ड 19 के निवासी श्याम ने समस्या पोस्ट करते हुए लिखा कि एक साल से चैंबर का ढक्कन गायब है। जिम्मेदारों को कई बार इसकी शिकायत की गई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यदि यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है तो यह हादसे का कारण बन सकती है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।
Source link
#भसकरसमधन #क #असर #सल #स #खद #पड #सडक #बन #परषद #बलमकद #सन #बन #आज #क #पबलक #सटर #आप #भ #पसट #कर #सकत #ह #अपन #समसय #Indore #News


