भिंड के सरकारी स्कूल मैदान से 400 ट्रॉली रेत जब्त:  माइनिंग टीम ने 10 लाख की रेत की जब्त, अफसरों ने उठाने के बजाय फैलाया – Bhind News

भिंड के सरकारी स्कूल मैदान से 400 ट्रॉली रेत जब्त: माइनिंग टीम ने 10 लाख की रेत की जब्त, अफसरों ने उठाने के बजाय फैलाया – Bhind News

भिंड के सरकारी स्कूल मैदान से 400 ट्रॉली रेत जब्त:  माइनिंग टीम ने 10 लाख की रेत की जब्त, अफसरों ने उठाने के बजाय फैलाया – Bhind News


भिंड के लहार थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी मटियावली में सरकारी हाई स्कूल का मैदान अवैध रेत भंडारण का अड्डा बना मिला। सूचना मिलने पर माइनिंग विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 400 ट्रॉली अवैध रेत जब्त की। हालांकि, जब्त रेत को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के बजाय अधिकारियों ने उसे लोडर से मैदान में ही फैला दिया। करीब 10 लाख रुपए कीमत की रेत को लेकर हुई इस कार्रवाई पर अब सवाल उठ रहे हैं कि यह सख्ती थी या महज औपचारिकता। गुरुवार शाम टीम ने सरकारी हाई स्कूल परिसर में लंबे समय से डंप की गई करीब 400 ट्रॉली अवैध रेत जब्त की। जानकारी के अनुसार, रेत माफियाओं ने सरकारी जमीन पर रेत का भंडारण कर रखा था, जिसे बाद में अवैध रूप से बेचने की तैयारी थी। देखिए दो तस्वीरें… पहले इकट्ठा कराया, फिर मैदान में ही फैला दिया कार्रवाई के दौरान माइनिंग प्रभारी अश्विनी मिश्रा, मिहोना तहसीलदार हरिओम पचौरी और लहार थाना प्रभारी शिव सिंह यादव मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने पहले लोडर की मदद से रेत को एक स्थान पर एकत्रित कराया, लेकिन बाद में उसे वहीं मैदान में फैला दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि रेत जब्त की गई थी तो उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाना चाहिए था। मैदान में ही फैला देने से उसके दोबारा उठाए जाने और दुरुपयोग की आशंका बनी हुई है। अधिकारियों का दावा- सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात मामले में अधिकारियों का कहना है कि पूरी रेत को नियमानुसार जब्त कर लिया गया है। उसकी सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। लहार थाना प्रभारी शिव सिंह यादव ने बताया कि रात में जब्त रेत की निगरानी के लिए पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि कोई भी व्यक्ति उसे दोबारा नहीं उठा सके।

Source link
#भड #क #सरकर #सकल #मदन #स #टरल #रत #जबत #मइनग #टम #न #लख #क #रत #क #जबत #अफसर #न #उठन #क #बजय #फलय #Bhind #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *