![]()
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी रविवार को भिंड जिले के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने कचनाव कलां पहुंचकर कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रमोद चौधरी की माताजी स्व. वसुधा शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया। पटवारी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं। परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस
पटवारी ने प्रमोद चौधरी और उनके परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को दुख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की। कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी स्व. वसुधा शर्मा को श्रद्धांजलि दी। संगठन को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा
दौरे के दौरान पटवारी ने जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और जिले में कांग्रेस को मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई। प्रदेश सचिव राहुल शर्मा ‘गुंजन भैया’, पूर्व जिलाध्यक्ष दतिया रामकिंकर सिंह गुर्जर, शहर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया ‘पिंकी’, ग्रामीण जिलाध्यक्ष रामशेष सिंह बघेल, सेवादल जिलाध्यक्ष संदीप मिश्रा सहित ब्लॉक अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। चौधरी परिवार ने जताया आभार
श्रद्धांजलि देने पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष, वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति चौधरी परिवार ने आभार जताया। परिवार ने कहा कि दुख की घड़ी में नेताओं और कार्यकर्ताओं का पहुंचना उनके लिए भावनात्मक सहारा है।
Source link
#भड #पहच #कगरस #परदशधयकष #जत #पटवर #कचनव #कल #म #परदश #सचव #क #म #क #नधन #पर #जतय #शक #जल #क #पदधकरय #स #क #चरच #Bhind #News


