भिंड में चौथी कक्षा की छात्रा के साथ रेप:  स्कूल से घर जाते समय भाई की आंखों के सामने आरोपी की वारदात – Bhind News

भिंड में चौथी कक्षा की छात्रा के साथ रेप: स्कूल से घर जाते समय भाई की आंखों के सामने आरोपी की वारदात – Bhind News

भिंड में चौथी कक्षा की छात्रा के साथ रेप:  स्कूल से घर जाते समय भाई की आंखों के सामने आरोपी की वारदात – Bhind News


भिंड जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 9 साल की मासूम छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। वारदात के वक्त पीड़िता का 11 वर्षीय भाई भी मौके पर मौजूद था। जब भाई ने अपनी बहन को बचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसके साथ भी बेरहमी से मारपीट की। घटना के बाद मासूम बच्ची बेहोश हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे का है। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली चौथी कक्षा की छात्रा अपने भाई (कक्षा 6वीं का छात्र) के साथ स्कूल गई थी। इंटरवल के समय दोनों भाई-बहन घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उन्हें एक युवक मिला, जिसे बच्चे पहले से पहचानते थे। आरोपी ने दोनों को घर छोड़ने का झांसा दिया और अपनी बाइक पर बैठा लिया। चरवाहों को देख बदला रास्ता, झाड़ियों में ले गया आरोपी दोनों बच्चों को लेकर पहले गांव से बाहर बंवा के पास खेतों की तरफ गया। लेकिन वहां कुछ चरवाहे मौजूद थे, जिन्हें देखकर आरोपी घबरा गया और वहां से निकल गया। इसके बाद वह बच्चों को स्कूल के पीछे सुनसान झाड़ियों वाले इलाके में ले गया। वहां उसने मासूम बच्ची के साथ गलत काम किया। यह पूरी वारदात मासूम भाई की आंखों के सामने हो रही थी। जब भाई ने अपनी बहन को बचाने की गुहार लगाई और विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बच्चों को वहीं छोड़कर भाग निकला। तड़पती रही बहन, भागकर घर पहुंचा भाई आरोपी की इस हैवानियत के कारण 9 साल की मासूम की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर वहीं गिर पड़ी। डरा-सहमा भाई किसी तरह वहां से भागकर घर पहुंचा और रोते हुए परिजनों को पूरी बात बताई। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हालत में बच्ची को अस्पताल ले गए। मेहगांव थाना एसआई वंदना शर्मा का कहना है कि मामला बेहद गंभीर है। परिजनों की शिकायत पर पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराया गया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस की टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा।

Source link
#भड #म #चथ #ककष #क #छतर #क #सथ #रप #सकल #स #घर #जत #समय #भई #क #आख #क #समन #आरप #क #वरदत #Bhind #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *