भिंड में डेयरी से खरीदे लड्डू खाने से फूड पॉइजनिंग: एक ही परिवार के 4 लोग अस्पताल में भर्ती; फूड सेफ्टी विभाग ने लिए सैंपल – Bhind News
![]()
भिंड शहर के झांसी मोहल्ला निवासी एक परिवार के चार लोगों की बाजार से खरीदे गए बूंदी के लड्डू खाने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने पर सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच में इसे फूड पॉइजनिंग का मामला बताया है। घटना की जानकारी मिलने पर फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने संबंधित डेयरी और उसके गोदाम से सैंपल लेकर जांच के लिए भोपाल भेज दिए हैं। जानकारी के अनुसार, झांसी मोहल्ला के रहने वाले दिलशाद खान रात के समय अपने परिवार के लिए बस स्टैंड स्थित रानी डेयरी से बूंदी के लड्डू खरीदकर लाए थे। लड्डू खाने के कुछ समय बाद ही दिलशाद खान, उनकी पत्नी खुशबू खान और दोनों बेटों अरशद व अयान की तबीयत खराब होने लगी। पेट दर्द और उल्टियां होने पर पड़ोसियों की मदद से चारों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल उनका इलाज जारी है। डेयरी और गोदाम से लिए गए खाद्य सामग्री के सैंपल
अस्पताल से मामले की शिकायत मिलने के बाद फूड सेफ्टी अधिकारी किरण सेंगर अपनी टीम के साथ बस स्टैंड स्थित रानी डेयरी पहुंचीं। टीम ने डेयरी और उसके गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां से बूंदी के लड्डू, बेसन, तेल सहित अन्य खाद्य सामग्रियों के सैंपल लिए गए। फूड सेफ्टी अधिकारी किरण सेंगर ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सैंपलों को टेस्टिंग के लिए भोपाल भेज दिया गया है और जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। डेयरी संचालक का दावा- अन्य ग्राहकों ने नहीं की शिकायत
दूसरी तरफ, रानी डेयरी के संचालक संजय गुप्ता ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि उनके प्रतिष्ठान पर साफ-सफाई और गुणवत्ता के मानकों का पूरी तरह से पालन किया जाता है तथा लड्डू बनाने का बेसन भी वे स्वयं तैयार करते हैं। संचालक ने कहा कि वे फूड सेफ्टी विभाग की जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। संचालक संजय गुप्ता ने अपनी बात रखते हुए कहा, “जिस दिन शिकायत करने वाले परिवार ने लड्डू खरीदे थे, उसी दिन कई अन्य ग्राहकों को भी वही लड्डू बेचे गए थे, लेकिन किसी अन्य व्यक्ति की ओर से ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है।” उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ित परिवार ने लड्डू के अलावा दिनभर में क्या खाया था, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। लड्डू की गुणवत्ता में कोई खराबी नहीं थी और पूरी स्थिति जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
Source link
#भड #म #डयर #स #खरद #लडड #खन #स #फड #पइजनग #एक #ह #परवर #क #लग #असपतल #म #भरत #फड #सफट #वभग #न #लए #सपल #Bhind #News





Post Comment