![]()
भिंड के देहात थाना सोमवार शाम उस समय चर्चा का केंद्र बन गया, जब उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के छल्ला गांव निवासी ट्रक चालक विपिन कुमार केवल लुंगी पहनकर अपनी पैंट चोरी होने की शिकायत लेकर थाने पहुंच गया। शराब के नशे में धुत चालक ने पुलिस को बताया कि वह पैंट पहनकर सोया था, लेकिन जब उसकी आंख खुली तो उसकी पैंट गायब थी। पैंट में ₹1500 नकद, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस भी रखा था। हालांकि नशे की हालत के कारण वह यह भी नहीं बता सका कि उसके साथ यह घटना कहां हुई। अटेर में ट्रक खड़ा कर शराब पी, फिर सो गया जानकारी के अनुसार विपिन कुमार ग्वालियर में ट्रक चलाने का काम करता है। सोमवार को उसने अटेर के पास अपना ट्रक मालिक के सुपुर्द किया। इसके बाद उसने शराब पी और कहीं जाकर सो गया। जब उसकी नींद खुली तो उसने खुद को केवल लुंगी में पाया। उसकी पैंट गायब थी। लुंगी पहन सीधे पहुंच गया थाने पैंट गायब होने के बाद विपिन बिना देर किए लुंगी पहनकर सीधे देहात थाने पहुंच गया। उसने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से अपनी पैंट चोरी होने की शिकायत की। उसकी बात सुनकर थाने में मौजूद पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। कुछ देर बाद थाना प्रभारी शिवप्रताप सिंह राजावत बाहर आए, तब विपिन ने उन्हें पूरी घटना बताई। पैंट में रखे थे नकद और जरूरी दस्तावेज विपिन ने पुलिस को बताया कि उसकी चोरी हुई पैंट में ₹1500 नकद, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस रखा हुआ था। उसने पुलिस से पैंट और उसके दस्तावेज तलाशने की गुहार लगाई। हालांकि वह यह नहीं बता सका कि वह किस जगह सोया था और पैंट कहां से चोरी हुई। घटना का स्थान भी नहीं बता पाया पुलिस ने जब उससे पूछा कि घटना कहां हुई, तो वह साफ जानकारी नहीं दे सका। नशे की हालत के कारण उसे यह भी याद नहीं था कि वह किस स्थान पर सोया था और कब उसकी पैंट गायब हुई। चालक की स्थिति देखकर थाना प्रभारी शिवप्रताप सिंह राजावत ने मानवीय पहल की। उन्होंने विपिन को घर लौटने के लिए ₹400 की आर्थिक सहायता दी। साथ ही उसे समझाया कि दोबारा शराब का सेवन न करे, क्योंकि ऐसी आदत से इस तरह की परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। चालक बोला- अब कभी शराब नहीं पीऊंगा टीआई की समझाइश सुनने के बाद विपिन ने कहा, “साहब, कसम से अब कभी दारू नहीं पीऊंगा।” इसके बाद वह पुलिस का धन्यवाद कर वहां से रवाना हो गया। यह पूरा घटनाक्रम सोमवार को पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना रहा।
Source link
#भड #म #नश #म #सए #टरक #चलक #क #पट #गयब #लग #पहनकर #थन #पहच #टआई #स #कह #मदद #कर #द #सहब #कसम #स #कभ #दर #नह #पऊग #Bhind #News


