भिंड में रेत माफिया पर शिकंजा, 6 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, लोडर जब्त:  खदान पर पुलिस और प्रशासन की दबिश, 345 घनमीटर अवैध रेत पकड़ी – Bhind News

भिंड में रेत माफिया पर शिकंजा, 6 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, लोडर जब्त: खदान पर पुलिस और प्रशासन की दबिश, 345 घनमीटर अवैध रेत पकड़ी – Bhind News

भिंड में रेत माफिया पर शिकंजा, 6 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, लोडर जब्त:  खदान पर पुलिस और प्रशासन की दबिश, 345 घनमीटर अवैध रेत पकड़ी – Bhind News


भिंड जिले में अवैध रेत कारोबार के खिलाफ जिला प्रशासन ने शनिवार को कार्रवाई की। अमायन थाना क्षेत्र के बछरेटा गांव में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमार कार्रवाई करते हुए अवैध रेत का परिवहन कर रही छह ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और एक लोडर मशीन को जब्त कर लिया। मौके से करीब 345 घनमीटर अवैध रेत भी बरामद की गई। कार्रवाई के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला प्रशासन के निर्देश पर चलाए गए इस विशेष अभियान में राजस्व और पुलिस की टीम ने बछरेटा गांव में दबिश दी। जांच के दौरान छह ट्रैक्टर-ट्रॉलियां अवैध रूप से रेत का परिवहन करती मिलीं। रेत भरने में उपयोग किया जा रहा एक लोडर भी मौके से जब्त किया गया। सभी जब्त वाहन और मशीन को वैधानिक कार्रवाई के लिए अमायन थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। संयुक्त टीम ने अवैध रूप से भंडारित करीब 345 घनमीटर रेत भी जब्त की। मौके पर पंचनामा तैयार कर जब्त रेत को ग्राम खेरिया सिंध निवासी रामवीर सिंह की सुपुर्दगी में सुरक्षित रखा गया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम मेहगांव, एसडीओपी मेहगांव, तहसीलदार मेहगांव, अमायन थाना प्रभारी सहित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में अवैध खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रशासन ने कहा कि रेत माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है और प्राकृतिक संसाधनों की लूट करने वालों पर भविष्य में भी इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Source link
#भड #म #रत #मफय #पर #शकज #टरकटरटरलय #लडर #जबत #खदन #पर #पलस #और #परशसन #क #दबश #घनमटर #अवध #रत #पकड़ #Bhind #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *