भिंड में 5 सितंबर को नर्सरी-8वीं तक की छुट्टी:  भारी बारिश की चेतावनी के बीच निजी और सरकारी स्कूलों में एक दिन अवकाश – Bhind News

भिंड में 5 सितंबर को नर्सरी-8वीं तक की छुट्टी: भारी बारिश की चेतावनी के बीच निजी और सरकारी स्कूलों में एक दिन अवकाश – Bhind News

भिंड में 5 सितंबर को नर्सरी-8वीं तक की छुट्टी:  भारी बारिश की चेतावनी के बीच निजी और सरकारी स्कूलों में एक दिन अवकाश – Bhind News

भिण्ड में मौसम के बिगड़ते मिजाज और अत्यधिक बारिश की संभावना को देखते हुए छोटे स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए 5 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है। जिले में नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों की छुट्टी रहेगी। कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा के निर्देश

.

सभी बोर्ड के स्कूल आदेश के दायरे में

जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश के मुताबिक जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, CBSE, ICSE, माध्यमिक शिक्षा मंडल और अन्य बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में नर्सरी से 8वीं तक के विद्यार्थी 5 सितंबर को स्कूल नहीं जाएंगे। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

शिक्षकों और स्टाफ की छुट्टी नहीं

अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए घोषित किया गया है। स्कूलों के शिक्षक और अन्य स्टाफ नियमित समय पर संस्था में पहुंचेंगे। उन्हें शासकीय कार्य और प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करना होगा।

निर्धारित परीक्षा और गतिविधियां रहेंगी जारी

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पहले से तय महत्वपूर्ण गतिविधियां और परीक्षाएं, यदि कोई निर्धारित हैं, तो वे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही संचालित होंगी। प्रशासन ने मौसम की स्थिति को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया है।

Source link
#भड #म #सतबर #क #नरसर8व #तक #क #छटट #भर #बरश #क #चतवन #क #बच #नज #और #सरकर #सकल #म #एक #दन #अवकश #Bhind #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *