भीषण गर्मी के बाद विदिशा में बारिश:  कई इलाकों में जलभराव, लटेरी अस्पताल में पानी घुसा – Vidisha News

भीषण गर्मी के बाद विदिशा में बारिश: कई इलाकों में जलभराव, लटेरी अस्पताल में पानी घुसा – Vidisha News

भीषण गर्मी के बाद विदिशा में बारिश:  कई इलाकों में जलभराव, लटेरी अस्पताल में पानी घुसा – Vidisha News


विदिशा में शुक्रवार शाम को मौसम ने अचानक करवट ली। दिनभर की भीषण गर्मी के बाद तेज हवा चलीं और देर रात बूंदाबांदी ने बारिश का रूप ले लिया। इससे शहर के तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के कारण कुछ स्थानों पर परेशानी भी हुई। शहर की कई निचली सड़कों पर पानी भर गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतें आईं। कई इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करना पड़ा। जिले के लटेरी क्षेत्र में तेज बारिश का असर अस्पताल परिसर में भी दिखा। अस्पताल में पानी भरने से वार्डों तक जलभराव हो गया, जिससे भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को असुविधा का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण अस्पताल की व्यवस्थाएं भी प्रभावित हुईं। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान लगभग 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग ने शनिवार को भी जिले में बारिश और मौसम में उतार-चढ़ाव बने रहने का अनुमान जताया है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, प्रदेश के पूर्वी हिस्से से एक ट्रफ गुजर रही है। इसके अतिरिक्त, ऊपरी हवा में एक चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) और एक अन्य ट्रफ सिस्टम सक्रिय है। इन्हीं मौसमी प्रणालियों के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 11 जून को कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ चुका है। यदि परिस्थितियां अनुकूल रहीं, तो मानसून तेजी से आगे बढ़ेगा और 17 से 18 जून के बीच मध्यप्रदेश में दस्तक दे सकता है।
www.bhaskar.com
#भषण #गरम #क #बद #वदश #म #बरश #कई #इलक #म #जलभरव #लटर #असपतल #म #पन #घस #Vidisha #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *