भीषण गर्मी में स्ट्रेचर पर बेटे को लेकर भटकते रहे माता-पिता, धूप से बचाने मां ने गीली चुन्नी से ढका मासूम, Video वायरल

भीषण गर्मी में स्ट्रेचर पर बेटे को लेकर भटकते रहे माता-पिता, धूप से बचाने मां ने गीली चुन्नी से ढका मासूम, Video वायरल

एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें माता-पिता अपने बेटे को भीषण गर्मी में स्ट्रेचर पर लेकर भटक रहे हैं। …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 06 Jun 2026 09:29:46 PM (IST)Updated Date: Sat, 06 Jun 2026 09:29:45 PM (IST)

भीषण गर्मी में स्ट्रेचर पर बेटे को लेकर भटकते रहे माता-पिता, धूप से बचाने मां ने गीली चुन्नी से ढका मासूम, Video वायरल
भीषण गर्मी में स्ट्रेचर पर बेटे को लेकर भटकते रहे माता-पिता।

HighLights

  1. करोड़ों के भुगतान के बाद भी गायब बीवीजी कंपनी के कर्मचारी
  2. एमजीएम कॉलेज परिसर में जांच के नाम पर भटकते रहे मरीज
  3. आउटसोर्स कंपनी की लापरवाही का वीडियो मीडिया पर वायरल

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शासकीय अस्पतालों में मरीजों को आधुनिक इलाज की सुविधा देने का दावा किया जाता है, लेकिन हकीकत यह है कि यहां गरीब और जरूरतमंद मरीज परेशान होते रहता है। एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें माता-पिता अपने बेटे को भीषण गर्मी में स्ट्रेचर पर लेकर भटक रहे हैं।

उन्हें अस्पताल में जांच के नाम पर बार-बार एक अस्पताल से दूसरे में भेजा जा रहा है। एमवायएच से सुपर स्पेशिएलिटी माता-पिता बेटे को स्ट्रेचर पर धकाकर लाए। इस बीच एक दृश्य यह भी बना कि मां ने अपनी चुन्नी को पानी से भिगोया और बच्चे पर ढक दिया, ताकि उसे धूप न लगे।

करोड़ों के भुगतान के बाद भी कंपनी की लापरवाही

स्ट्रेचर और व्हीलचेयर से मरीजों को वार्डों और अन्य अस्पतालों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी एमजीएम मेडिकल से जुड़े अस्पतालों में आउटसोर्स कंपनी बीवीजी के कर्मचारियों की है। लेकिन 1400 कर्मचारियों का दावा करने के बाद भी कभी ये स्ट्रेचर धकाते हुए नजर ही नहीं आते हैं। जबकि हर माह करोड़ों रुपये का भुगतान कंपनी को होता है। इस कंपनी के पास साफ-सफाई और सुरक्षा की भी जिम्मेदारी है।

एक किलोमीटर तक स्ट्रेचर धकाने की बेबसी

एक किमी तक माता-पिता ने धकाया स्ट्रेचर जानकारी अनुसार एमवाय अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में आदर्श नाम का बच्चा भर्ती है। इसकी रीढ़ की हड्डी में परेशानी है, जिसका इलाज चल रहा है। शनिवार को एमवाय से डॉक्टरों ने सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में बच्चे को किसी डॉक्टर को दिखाने के लिए भेजा।

मौके पर कोई कर्मचारी स्ट्रेचर धकाने को नहीं मिला तो माता ज्योति और पिता गोलू ही स्ट्रेचर से बच्चे को लेकर गए। लेकिन यहां जाकर पता चला कि बच्चे को दिखाना ही नहीं था। सिर्फ डॉक्टर को दस्तावेज देखना थे।

यह भी पढ़ें- नहर में फंसी तस्करों की कार, बारिश के बीच खेतों में दौड़कर पकड़ाया ड्राइवर, 1 क्विंटल 86 किलो डोडाचूरा जब्त

व्यवस्था की गलती और माता-पिता की परेशानी

बेवजह धूप में परेशान हुए माता-पिता दोबारा उसे एमवायएच लेकर आए। यानी करीब एक किमी स्ट्रेचर धकाया। माता ज्योति ने बताया कि 15 दिन से बेटे को चलने में समस्या हो रही है। पहले न्यू चेस्ट वार्ड में भर्ती किया, अब एमवायएच में भर्ती है।

बीवीजी कंपनी का पुराना रिकॉर्ड और ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई

लगातार गलती कर रही बीवीजी कंपनी, कोई कार्रवाई नहीं कंपनी द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही है। हाल ही में सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल की पार्किंग में कार में शराब की पेटियां मिली थीं। तब भी सुरक्षा की बात सामने आई थी। चार मेडिकल कॉलेज में बीवीजी कंपनी का कार्य अच्छा नहीं होने पर इसे ब्लैकलिस्टेड किया गया है।

www.naidunia.com
#भषण #गरम #म #सटरचर #पर #बट #क #लकर #भटकत #रह #मतपत #धप #स #बचन #म #न #गल #चनन #स #ढक #मसम #Video #वयरल

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *