इंदौर-महू रेल मार्ग पर एक मालगाड़ी के लोको पायलट द्वारा ट्रेन रोक कर समोसा खरीदने का मामला सामने आया है। समोसे खरीदकर ट्रेन में वापस बैठने का वीडियो त…और पढ़ें

HighLights
- लोको पायलट ने रेलवे ब्रिज पर रोक दी मालगाड़ी
- उतरकर दुकान से खरीदा नाश्ता, वीडियो वायरल
- इस अजीबोगरीब हरकत पर रेलवे ने बैठाई जांच
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर-महू रेल मार्ग पर एक मालगाड़ी के लोको पायलट द्वारा ट्रेन रोक कर समोसा खरीदने का मामला सामने आया है। लोको पायलट का समोसे खरीदकर ट्रेन में वापस बैठने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि महू से राऊ के बीच लोको पायलट ने एक रेलवे ब्रिज के ऊपर समोसे खरीदने के लिए ट्रेन को रोका।
वीडियो वायरल
वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि लोको पायलट ने ट्रेन को रोका और ब्रिज से नीचे उतरकर दुकान से समोसे खरीदने के बाद हाथ में थैली लेकर वापस ट्रेन में चढ़ते हुए दिखाई दिए। इस दौरान लोको पायलट द्वारा ट्रेन रोक कर समोसे खरीदकर वापस बैठते हुए देखते हुए स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई।
प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया जा रहा है कि इस दौरान ट्रेन रेलवे ट्रैक पर करीब 10 मिनट तक ट्रैक पर ही खड़ी रही। स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
रेलवे प्रशासन सख्त
वहीं, पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार वीडियो में स्थान की पहचान नहीं हो पा रही है। ट्रैक पर रोकने वाली यात्री ट्रेन नहीं, मालगाड़ी है। संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को वीडियो व इंटरनेट मीडिया की लिंक भेज दी है। विभाग द्वारा जांच की जाएगी।
यह भी पढ़ें- भोपाल में जर्जर भवनों पर चला पीला पंजा, जवाहर चौक में ध्वस्त किए गए 5 मकान, मानसून के मद्देनजर बड़ा एक्शन
जांच में गलतियां मिलती हैं तो उचित कार्रवाई की जाएगी। यदि इंजन या डिब्बों में कोई परेशानी आती है तो ट्रेन रोक सकते हैं, लेकिन कोई भी लोको पायलट ट्रेन को छोड़कर नहीं जा सकता है।
Source link
#भख #लग #त #बच #रसत #रक #द #पर #टरन #लक #पयलट #न #समस #खरदन #क #लए #मनट #तक #रक #मलगड #वडय #वयरल


