![]()
नेपाल में बुधवार को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद खतरा अभी टला नहीं है। नेपाल-चीन सीमा के पास भूस्खलन से दो नई झीलें बन गई हैं। इनमें से एक झील से लगातार पानी रिस रहा है, जबकि दूसरी का आकार बढ़ता जा रहा है। इससे आसपास के इलाकों में दोबारा बाढ़ या भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। इसी इलाके में बुधवार को अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी। तेज बहाव अपने साथ कीचड़, रेत, बजरी और बड़ी चट्टानें लेकर नीचे के इलाकों में पहुंचा था। नेपाल और तिब्बत में इस आपदा से अब तक 633 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 2,500 लोग लापता हैं। इनमें 320 भारतीय भी शामिल हैं। वहीं, करीब 400 भारतीय अभी तिब्बत में फंसे हुए हैं। सैटेलाइट तस्वीरों में बाढ़ से पहले और बाद का मंजर … नेपाल में तबाही के बाद की 4 तस्वीरें… खबर से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
#भसखलन #स #बन #झल #स #नपल #म #खतर #बरकररएक #स #लगतर #पन #रस #रह #लपत #लग #क #आकड #हआ #इसम #भरतय

