![]()
भोपाल के मिसरोद इलाके में गुरुवार देर रात दा मिड नाइट क्लब के बाहर एंट्री को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर पर बाउंसरों पर कार चढ़ाने की कोशिश की। बाउंसर तो बच गए, लेकिन पास खड़ा उसका ही दोस्त वाहन की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। क्लब में एंट्री को लेकर हुआ था विवाद मिसरोद थाना प्रभारी रतन सिंह परिहार के मुताबिक, होण्डा शोरूम के सामने स्थित दा मिड नाइट क्लब में गुरुवार रात करीब एक बजे आर्यन अपने दोस्तों के साथ कार से पहुंचा था। क्लब बंद होने का हवाला देते हुए बाउंसरों ने उन्हें एंट्री देने से मना कर दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया, जो करीब आधे घंटे तक चला। इसी दौरान उत्कर्ष नाम का युवक भी अपने दोस्तों के साथ क्लब पहुंचा, लेकिन उसे भी एंट्री नहीं मिली। इसके बाद वह दोस्तों के साथ बाइक से वहां से निकल गया और कुछ दूरी पर रुक गया। उस समय कुछ बाउंसर भी वहीं मौजूद थे। उत्कर्ष नाम का युवक SUV की चपेट में आया पुलिस के अनुसार, आरोप है कि आर्यन नाम का का युवक कुछ देर बाद SUV लेकर वापस आया और तेज रफ्तार में बाउंसरों की ओर वाहन दौड़ा दिया। बाउंसर डिवाइडर की ओर कूदकर बच गए, लेकिन पास खड़ा उत्कर्ष SUV की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत नाजुक बताई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया घटना के करीब 20 घंटे बाद मोहित दांगी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ वाहन से कुचलकर जान से मारने की कोशिश का मामला दर्ज किया। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, फरियादी पक्ष रायसेन जिले के बाड़ी-बरेली क्षेत्र का रहने वाला है।
Source link
#भपल #कलब #क #बहर #कर #स #कचलन #क #कशश #द #मड #नइट #कलब #म #एटर #ववद #क #बद #बउसर #पर #चढई #कर #दसत #गभर #घयल #Bhopal #News


