भोपाल में दो घंटे में लूट की तीन वारदात, एम्स डॉक्टर की पत्नी बनी शिकार, डेयरी संचालक की उंगलियां काटी

भोपाल में दो घंटे में लूट की तीन वारदात, एम्स डॉक्टर की पत्नी बनी शिकार, डेयरी संचालक की उंगलियां काटी

भोपाल में रविवार रात दो घंटे के अंदर लूट की तीन वारदातों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

Publish Date: Tue, 13 Oct 2026 03:27:46 PM (IST)Updated Date: Tue, 13 Oct 2026 03:27:46 PM (IST)

भोपाल में दो घंटे में लूट की तीन वारदात, एम्स डॉक्टर की पत्नी बनी शिकार, डेयरी संचालक की उंगलियां काटी
भोपाल में बागसेवनिया से स्टेशन बजरिया तक बदमाश बेखौफ (AI Generated Image)

HighLights

  1. एम्स डॉक्टर की पत्नी का पर्स झपटकर बदमाश फरार
  2. मंदिर से लौट रहे छात्र का मोबाइल फोन छीना
  3. डेयरी संचालक पर चाकू से हमला, उंगलियों में चोट

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। शहर में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे सरेराह मोबाइल और पर्स छीनने के साथ-साथ लूटपाट के लिए चाकू से हमला करने से भी नहीं चूक रहे हैं। रविवार रात दो घंटे से भी कम समय में हुई तीन वारदातों ने शहर की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बागसेवनिया में एम्स के डॉक्टर की पत्नी का पर्स झपट लिया गया, साकेत नगर में मंदिर से घर लौट रहे छात्र का फोन छीन लिया गया, जबकि स्टेशन बजरिया क्षेत्र में दूध देकर लौट रहे डेयरी संचालक को घेरकर लूटने की कोशिश की गई और विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया गया।

एमपीनगर में एम्स डॉक्टर की पत्नी से पर्स स्नेचिंग

पहली वारदात बागसेवनिया थाना क्षेत्र के एमपीनगर इलाके में हुई। बागमुगलिया एक्सटेंशन के लहारपुर निवासी उत्कल प्रियदर्शी मिश्रा (40) एम्स भोपाल में डॉक्टर हैं। रविवार रात करीब 10 बजे वह पत्नी स्मृति प्रज्ञान शामल और बच्ची के साथ मॉल से खरीदारी कर पैदल अपनी कार की ओर लौट रहे थे। उन्होंने कार यस बैंक के एटीएम के सामने खड़ी की थी।

इसी दौरान शराब दुकान के सामने पीछे से सफेद स्कूटी पर आए दो बदमाशों ने उनकी पत्नी के हाथ से नीला पर्स झपट लिया और फरार हो गए। पर्स में एमआई और वनप्लस 6टी के दो मोबाइल फोन, ड्राइविंग लाइसेंस, हुंडई ग्रैंड आई10 का रजिस्ट्रेशन कार्ड, गाड़ी की चाबी और एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा और एचडीएफसी बैंक के डेबिट-क्रेडिट कार्ड रखे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मंदिर से लौट रहे छात्र का मोबाइल लूटा

दूसरी वारदात साकेत नगर थाना क्षेत्र में हुई। अलकापुरी निवासी 22 वर्षीय अरनव लाड छात्र हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 11 अक्टूबर की रात करीब सवा आठ बजे वह पहाड़ी वाले माता मंदिर से दर्शन कर पैदल घर जा रहे थे। मंदिर के आगे काले रंग की बाइक पर आए दो युवकों ने उनके हाथ से मोबाइल फोन झपट लिया। इसके बाद आरोपी थिंक गैस पंप की तरफ भाग निकले। छात्र की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

डेयरी संचालक को घेरकर चाकू से हमला

तीसरी वारदात स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में हुई। करारिया फार्म निवासी 35 वर्षीय आलोक यादव दूध डेयरी संचालक हैं। रविवार रात करीब 10 बजे वह दूध देकर बाइक से घर लौट रहे थे। वंदे भारत कोच फैक्ट्री के पास शराब पी रहे चार बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली और रुपये मांगने लगे।

विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी और पर्स छीनने की कोशिश की। लूट में नाकाम रहने पर एक बदमाश ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। आलोक ने हाथ से वार रोकने की कोशिश की, जिससे उनकी उंगलियों में गंभीर चोट आई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Source link
#भपल #म #द #घट #म #लट #क #तन #वरदत #एमस #डकटर #क #पतन #बन #शकर #डयर #सचलक #क #उगलय #कट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *