![]()
भोपाल के रायसेन रोड स्थित एलएनसीटी यूनिर्विसिटी गेट के सामने से गुजर रहे नगर निगम के ट्रक में अचानक आग लग गई। शार्ट सर्किट की वजह से केबिन के नीचे आग भभकी थी, जिसे कर्मचारी और लोग बॉटलों में भरे पानी से बुझाने दौड़े। बताया जाता है कि रविवार रात कंटेनरनुमा ट्रक आदमपुर कचरा खंती से लौट रहा था। जैसे ही यह एलएनसीटी यूनिर्विसिटी के गेट के सामने पहुंचा, केबिन में से धुआं निकलने लगा। ड्राइवर ने उतरकर देखा तो केबिन के नीचे आग लगी हुई थी। आग बुझाने के लिए राहगीरों की मदद ली गई। एक गाड़ी में रखी पानी की बड़ी बॉटलों के जरिए आग बुझाने के प्रयास हुए, लेकिन वह काबू में नहीं आ गई। कुछ ही देर में केबिन के साथ ट्रक के अगले टॉयर भी जल गए। करीब आधे घंटे तक दमकल भी मौके पर नहीं पहुंची। आगजनी की देखिए 2 तस्वीरें… फिटनेस, इंश्योरेंस-परमिट नहीं
ट्रक को लेकर जब उसके फिटनेस, इंश्योरेंस और परमिट की जानकारी ली गई तो पता चला कि इसका न तो फिटनेस-इंश्योरेंस था और न ही परमिट। ऑनलाइन रिकॉर्ड के अनुसार, फिटनेस वर्ष 2021 और इंश्योरेंस वर्ष 2019 से नहीं हुआ है।
Source link
#भपल #म #नगर #नगम #क #टरक #म #आग #शरट #सरकट #स #कबन #म #आग #भभक #पन #क #बटल #लकर #दड़ #लग #Bhopal #News


