![]()
भोपाल में मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल के सरकारी आवास में चोरी की घटना सामने आई है। चोर विधायक के पीए का लैपटॉप, नकदी, एटीएम कार्ड, पेन ड्राइव और अन्य जरूरी दस्तावेज चोरी कर ले गए। घटना भोपाल के अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र की है। चोरी 7 जून को हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विधायक के पीए डॉ. रामानंद पटेल ने पुलिस को बताया कि वे 7 जून को मऊगंज से भोपाल आए थे। वह विधायक के रेस्ट हाउस के खंड-3 के कमरा नंबर-74 में ठहरे हुए थे। सुबह करीब 10:30 बजे वे कमरे में बाहर से कुंडी लगाकर पानी लेने गए। इसके बाद वे अपने साथी के कमरा नंबर-39 में बैठकर बातचीत करने लगे। करीब दो घंटे बाद जब वे दोपहर 12:30 बजे कमरे में लौटे तो उनका लैपटॉप गायब था। लैपटॉप की कीमत करीब 25 हजार रुपए बताई गई है। कमरे की अलमारी का ताला भी टूटा मिला। लैपटॉप में विधानसभा के जरूरी दस्तावेज अलमारी में रखे बैग से पेन ड्राइव, दो एटीएम कार्ड, नकदी, टाइटन/टाइमेक्स की घड़ी और विधानसभा से जुड़े जरूरी दस्तावेज भी चोरी हो गए। पीए ने बताया कि लैपटॉप और पेन ड्राइव में विधानसभा से जुड़ा जरूरी डेटा भी था। वहीं चोरी के बाद पुलिस की काम करने के तरीके पर भी सवाल उठ रहे हैं। आखिर दिन के समय ऐसी कालॉनी जहां विधायकों के आवास हैं वहां चोरी कैसे हो गई। शिकायत के आधार पर अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
www.bhaskar.com
#भपल #म #मऊगज #वधयक #क #सरकर #आवस #म #चर #अलमर #तड #पए #क #लपटपनकद #ल #गए #चर #पलस #न #FIR #दरज #कर #जच #शर #क #Bhopal #News


