भोपाल-रीवा वंदे भारत एक्सप्रेस में 7 अगस्त से 24 अक्टूबर तक कोच संख्या 8 से बढ़ाकर 16 की जाएगी। इससे 598 अतिरिक्त सीटें मिलेंगी और यात्रियों को बड़ी र…और पढ़ें

HighLights
- 7 अगस्त से वंदे भारत 16 कोच के साथ चलेगी।
- कुल सीट क्षमता 530 से बढ़कर 1128 हो जाएगी।
- यात्रियों को 598 अतिरिक्त सीटों का लाभ मिलेगा।
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी भोपाल और रीवा के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने सात अगस्त से 24 अक्टूबर तक गाड़ी संख्या 20173/20174 रानी कमलापति-रीवा वंदे भारत एक्सप्रेस की कोच संरचना अस्थायी रूप से दोगुनी करने का निर्णय लिया है।
अब यह ट्रेन आठ के बजाय 16 कोच के साथ संचालित होगी, जिससे यात्रियों के लिए 598 अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी।
1128 हो जाएगी कुल सीट क्षमता
वर्तमान में ट्रेन में कुल 530 सीटों की व्यवस्था है, जिसमें एक एग्जीक्यूटिव चेयर कार और सात चेयर कार शामिल हैं। संशोधित व्यवस्था के तहत ट्रेन में दो एग्जीक्यूटिव चेयर कार और 14 चेयर कार सहित कुल 16 कोच होंगे, जिससे कुल सीट क्षमता बढ़कर 1128 हो जाएगी।
यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा
- इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा भोपाल और आसपास के यात्रियों को मिलेगा। अतिरिक्त सीटें मिलने से कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी, वेटिंग लिस्ट कम होगी और सप्ताहांत, त्योहारों तथा छुट्टियों के दौरान सफर अधिक सुविधाजनक बनेगा
- रीवा, सतना, मैहर, कटनी और भोपाल के बीच यात्रा करने वाले नौकरीपेशा लोगों, छात्रों, व्यापारियों और पर्यटकों को भी राहत मिलेगी। रेलवे का मानना है कि बढ़ी हुई क्षमता से यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा मिलेगी और बढ़ती मांग के अनुरूप ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम होगा। यह व्यवस्था आज अगस्त से 24 अक्टूबर 2026 तक दोनों दिशाओं में लागू रहेगी।
यह भी पढ़ें- गर्मियों की छुट्टियों में रेल सफर हुआ मुश्किल, मई-जून तक ट्रेनों में वेटिंग और रीग्रेट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Source link
#भपलरव #वद #भरत #म #बड #बदलव #अब #कच #क #सथ #दडग #टरन #अतरकत #सट #मलग


