![]()
21 जून यानी कल का दिन खगोल विज्ञान के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है। मध्य प्रदेश के 14 जिलों में ‘जीरो शैडो डे’ का अनोखा खगोलीय नजारा देखने को मिलेगा, जब कुछ पलों के लिए इंसान की परछाई पूरी तरह गायब हो जाएगी। यह दुर्लभ घटना केवल कर्क रेखा पर स्थित इलाकों में ही दिखाई देती है। विज्ञान प्रसारक सारिका घारू के अनुसार, सूर्य की उत्तरायण यात्रा का समापन 21 जून दोपहर 1 बजकर 57 मिनट पर होगा। करीब 6 महीने पहले 21 दिसंबर से शुरू हुई यह यात्रा आज अपने चरम पर पहुंचेगी। इस दौरान सूर्य उत्तरी गोलार्द्ध में अपनी अधिकतम ऊंचाई पर होता है, जिसे वैज्ञानिक भाषा में ‘समर सॉल्सटिस’ कहा जाता है। सबसे लंबा दिन, सबसे छोटी रात
21 जून साल का सबसे लंबा दिन और सबसे छोटी रात लेकर आता है। इस दिन सूर्य सीधे कर्क रेखा के ऊपर होता है, जिसके कारण वहां रहने वाले लोगों के लिए दोपहर के समय परछाई लगभग शून्य हो जाती है। कैसे दिखेगा जीरो शैडो डे?
सारिका घारू ने बताया कि स्थानीय सोलर नून के समय यदि कोई व्यक्ति सीधे खड़ा हो या जमीन पर कोई सीधी वस्तु रखी जाए, तो उसकी छाया पैरों के ठीक नीचे सिमट जाती है और कुछ क्षणों के लिए पूरी तरह गायब हो जाती है। ऐसे देखें यह खगोलीय चमत्कार
इस अद्भुत घटना को देखने के लिए किसी विशेष उपकरण की जरूरत नहीं है। लोग अपने-अपने शहर के निर्धारित समय से कुछ मिनट पहले खुले स्थान या छत पर पहुंचें और किसी डंडे, पाइप या खुद को सीधा खड़ा रखें। ठीक सोलर नून पर परछाई गायब होते देखी जा सकती है। इन जिलों में दिखेगा खास नजारा (सोलर नून का समय) वैज्ञानिक पर्व का गवाह बनने की अपील
सारिका घारू ने खासतौर पर बच्चों और आम लोगों से अपील की है कि वे इस खगोलीय घटना को जरूर देखें और विज्ञान के इस अनूठे प्रयोग का हिस्सा बनें। आज का दिन सिर्फ खगोलीय घटना नहीं, बल्कि प्रकृति और विज्ञान के अद्भुत संगम का उत्सव है, जिसे हर किसी को अनुभव करना चाहिए।
Source link
#भपल #समत #जल #म #कल #दखग #जर #शड #दपहर #म #कछ #पल #क #लए #गयब #ह #जएग #परछई #दख #अपन #शहर #क #समय #Bhopal #News


