मंडला के छात्रावास में पैसे चोरी का आरोप लगाकर छात्रों के हाथ जलाए, बेल्ट से पीटने वाला अधीक्षक निलंबित; 8 छात्र निष्कासित

मंडला के छात्रावास में पैसे चोरी का आरोप लगाकर छात्रों के हाथ जलाए, बेल्ट से पीटने वाला अधीक्षक निलंबित; 8 छात्र निष्कासित

जनजातीय कार्य विभाग ने साफ कर दिया है कि छात्रावास के नियमों का उल्लंघन और अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Publish Date: Mon, 28 Sep 2026 04:27:23 PM (IST)Updated Date: Mon, 28 Sep 2026 04:27:23 PM (IST)

मंडला के छात्रावास में पैसे चोरी का आरोप लगाकर छात्रों के हाथ जलाए, बेल्ट से पीटने वाला अधीक्षक निलंबित; 8 छात्र निष्कासित
इस तरह बच्चों के हाथों में आए फफोले। वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. बीड़ी जलाकर बच्चों के मुंह में धुआं फूंका
  2. सहायक आयुक्त ने गठित की जांच समिति
  3. लापरवाही के मामले में विभाग का सख्त कदम

नईदुनिया प्रतिनिधि, मंडला। नैनपुर विकासखंड स्थित राजा शंकर शाह, रघुनाथ शाह छात्रावास पाठासिहोरा में 21 सितंबर 2026 की रात छात्रों के बीच हुई मारपीट और प्रशासनिक लापरवाही के मामले में विभाग ने सख्त कदम उठाया है।

चौकीदार नदारद था और अधीक्षक अनुपस्थित

सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग द्वारा जारी जांच रिपोर्ट में सामने आया कि घटना की रात चौकीदार ड्यूटी से नदारद था और छात्रावास अधीक्षक अनिल कुमार उइके (माध्यमिक शिक्षक) बिना पूर्व सूचना के मुख्यालय से अनुपस्थित थे।

naidunia_image

झड़प की सूचना उच्च अधिकारियों से भी छिपाई

छात्रों के बीच हुई झड़प की सूचना उच्च अधिकारियों से भी छिपाई। म.प्र. सिविल सेवा नियमों के उल्लंघन पर कड़ा संज्ञान लेते हुए अधीक्षक अनिल कुमार उइके को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। छात्रावास में अनुशासनहीनता और मारपीट में शामिल पाए गए 8 विद्यार्थियों को छात्रावास से निष्कासित कर दिया गया है।

नैनपुर के पाठा सिहोरा गांव की घटना

नैनपुर तहसील के पाठा सिहोरा गांव स्थित राजा शंकरशाह-रघुनाथ शाह शासकीय सीनियर एवं जूनियर बालक छात्रावास में जूनियर छात्रों के साथ मारपीट और हाथ जलाने का गंभीर मामला सामने आया था।

naidunia_image

घटना सोमवार रात की बताई जा रही है

आरोप है कि पैसे चोरी करने के शक में सीनियर छात्रों ने तीन जूनियर छात्रों के हाथों में गर्म कंडे रखकर जलाया और बेल्ट से मारपीट की। मामला सामने आने के बाद सहायक आयुक्त ने जांच समिति गठित कर जांच शुरू कराई है। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है।

बच्चों का कहना है कि डराया-धमकाया गया था

एक पीड़ित बालक के अनुसार रात करीब एक बजे उसे और अन्य बच्चों को उठाया गया। इसके बाद उनके हाथों में गर्म कंडे रखे गए और बेल्ट से पिटाई की गई। बच्चों का कहना है कि उन्हें डराया-धमकाया गया था, जिसके कारण उन्होंने दो दिन तक घटना की जानकारी किसी को नहीं दी।

छात्रावास अधीक्षक अनिल उइके ने बताया कि छात्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात बच्चों को पैसे के मामले में बुलाकर मारपीट की गई। बच्चों ने गर्म कंडे से हाथ जलाने की बात बताई है। पिता की ओर से उन्हें वाट्सएप के माध्यम से घटना की जानकारी दी गई थी। मामले की जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। बताया गया है कि घटना के दिन दोनों ही अधीक्षक हास्टल में नहीं थे। एक छुटटी पर चल रहे थे। दूसरे जूनियर हास्टल के अधीक्षक भी बाहर गए हुए थे।

बीड़ी जलाकर बच्चों के मुंह में धुआं फूंका

एक बालक के पिता राजेश कुलस्ते ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं और सिवनी जिले के निवासी हैं। उनके अनुसार पहले भी छात्रावास में सीनियर छात्रों द्वारा बच्चों को बीड़ी जलाकर मुंह में धुआं फूंकने की शिकायत सामने आई थी। इस बार एक बच्चे के माध्यम से घटना की जानकारी और हाथों की तस्वीरें उन्हें भेजी गईं।

छात्रावास अधीक्षक को भी फोन पर सूचना दी थी

नागपुर में होने के बावजूद तस्वीर देखकर वे तत्काल पहुंचे। उन्होंने छात्रावास अधीक्षक को भी फोन पर सूचना दी थी। जिसके बाद छात्रावास अधीक्षक ने उसका इलाज भी पाठा सिहाेरा अस्पताल में कराया था। अभिभावक कुलस्ते ने छात्रावास में बच्चों के बेड और बिस्तर के लिए मिलने वाली राशि के उपयोग को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

घटना को संज्ञान में लेकर दोनों अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। एक जांच दल गठित किया है,जो जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अरूण शुक्ल,सहायक आयुक्त,जनजाति विकास मंडला

यह भी पढ़ें- जबलपुर में बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, युवाओं की सुननी चाहिए बात, जेन-जी से टकराना सरकार के लिए हानिकारक

Source link
#मडल #क #छतरवस #म #पस #चर #क #आरप #लगकर #छतर #क #हथ #जलए #बलट #स #पटन #वल #अधकषक #नलबत #छतर #नषकसत

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *