कार सवारों ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मैंदोला के घर के पास कपड़ा व्यापारी भरत दवानी पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद बदमाश व्यस्त…और पढ़ें

HighLights
- नंदा नगर में व्यापारी पर चाकू से हमला
- तेज रफ्तार कार रोकने पर नृशंस वारदात
- 22 वर्षीय व्यापारी की कमर में घोंपा चाकू
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। कार सवारों ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मैंदोला के घर के पास कपड़ा व्यापारी भरत दवानी पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद बदमाश व्यस्तम गलियों में घुसे और फरार हो गए। बदमाश तेज रफ्तार में कार लेकर आए थे और भरत ने उन्हें आवाज धीरे चलाने का बोला था।
कपड़ा व्यापारी पर चाकू से हमला
परदेशीपुरा टीआइ आरडी कानवा के अनुसार नंदा नगर निवासी 22 वर्षीय भरत पुत्र मनोज स्कूटर से जा रहा था। 26 नंबर गली के समीप तेज रफ्तार में कार आई और भरत टकराते हुए बचा। उसने स्कूटर खड़ा कर कार सवारों को टोका तो कार आगे रुक गई। एक युवक चाकू लेकर उतरा और भरत की कमर के नीचे चाकू घोंप दिया। भरत गंभीर रुप से घायल हो गया और गिर पड़ा। बदमाश कार में बैठकर फरार हो गया।
टीआइ के अनुसार कार में चार युवक बैठे थे।सिल्वर रंग की कार यशोदा द्वार की तरफ जाते हुए दिखाई दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी निकाल लिए है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।
ड्यूटी कर रहे नसुसस को बाइक सवारों ने पीटा
हीरा नगर थाना अंतर्गत सुखलिया में नगर सुरक्षा समिति सदस्य गणेश चौधरी निवासी श्याम नगर (एनएक्स) के साथ बाइक सवारों ने मारपीट कर दी। गणेश की एचडीएफसी बैंक के समीप ड्यूटी लगी थी। बाइक सवार अभिराज पाठक नशे की अवस्था में था। वह लहराते हुए गाड़ी लेकर आया था। पूछताछ करने पर गणेश के साथ अभद्रता की और मारपीट कर दी। उसके साथी आदित्य और प्रियांशू भी टूट पड़े।
Source link
#मतर #कलश #वजयवरगय #क #घर #क #पस #गडगरद #कपड #वयपर #पर #चक #स #हमल #कर #सवर #बदमश #फरर


