मंदसौर कांग्रेस चलाएगी ‘छात्रों की गूंज’ अभियान:  25 जून से 9 अगस्त तक शिक्षा सुधार और मंत्री के इस्तीफे की मांग करेगी – Mandsaur News

मंदसौर कांग्रेस चलाएगी ‘छात्रों की गूंज’ अभियान: 25 जून से 9 अगस्त तक शिक्षा सुधार और मंत्री के इस्तीफे की मांग करेगी – Mandsaur News

मंदसौर कांग्रेस चलाएगी ‘छात्रों की गूंज’ अभियान:  25 जून से 9 अगस्त तक शिक्षा सुधार और मंत्री के इस्तीफे की मांग करेगी – Mandsaur News


मंदसौर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में युवक कांग्रेस और एनएसयूआई 25 जून से 9 अगस्त तक जिले में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान चलाएगी। यह अभियान नीट पेपर लीक प्रकरण और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर होगा। इस दौरान शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, पेपर लीक माफिया से संबंधों की निष्पक्ष जांच और परीक्षा एवं भर्ती प्रक्रिया में सुधार की मांग उठाई जाएगी। यह जानकारी मंगलवार देर शाम जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्रसिंह गुर्जर ने दी। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर देशभर में यह अभियान चलाया जा रहा है। हाल ही में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कोटा में छात्रों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना था। जिलाध्यक्ष बोले- छात्रों पर मानसिक बोझ डाला
जिला अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में प्रतियोगी परीक्षाओं का बढ़ता दबाव छात्रों पर मानसिक और आर्थिक बोझ डाल रहा है। कई विद्यार्थी परीक्षा में असफलता के भय और तनाव के कारण मानसिक परेशानियों से गुजर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मेडिकल और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में परिवारों का भारी आर्थिक खर्च हो रहा है। कोचिंग, हॉस्टल, भोजन और अध्ययन सामग्री पर होने वाला व्यय आम परिवारों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। महेंद्र गुर्जर ने कहा कि नीट की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों पर होने वाला निजी खर्च लगभग 1.32 लाख करोड़ रुपए है, जबकि केंद्र सरकार का शिक्षा बजट करीब 1.4 लाख करोड़ रुपए है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था धीरे-धीरे ‘वसूली तंत्र’ का रूप लेती जा रही है। आत्महत्या, रोजगार संकट जैसे मुद्दों को भी उठाया
कांग्रेस नेताओं ने पेपर लीक, पुनर्मूल्यांकन संबंधी समस्याएं, बढ़ती छात्र आत्महत्याएं और रोजगार संकट जैसे मुद्दों को भी उठाया। अभियान के दौरान छात्र संवाद, जनसंपर्क अभियान, सोशल मीडिया गतिविधियां, सार्वजनिक प्रस्तुतियां और प्रेस वार्ताओं का आयोजन किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में संगठन महासचिव अजय लोढ़ा ने कहा कि अभियान के माध्यम से छात्रों और अभिभावकों से सुझाव भी आमंत्रित किए जाएंगे। साथ ही ऐसी शिक्षा व्यवस्था की मांग उठाई जाएगी जो युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का अवसर प्रदान करे तथा कम लागत में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराए। शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इष्टा भाचावत ने भी शिक्षा पर बढ़ते निजी खर्च का मुद्दा उठाते हुए शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की आवश्यकता बताई। इस दौरान जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश पटेल, कांग्रेस नेता प्रवीण मांगरिया, शहर ब्लॉक युवक कांग्रेस अध्यक्ष सम्यक जैन सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Source link
#मदसर #कगरस #चलएग #छतर #क #गज #अभयन #जन #स #अगसत #तक #शकष #सधर #और #मतर #क #इसतफ #क #मग #करग #Mandsaur #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *